September 21, 2026 4:38 am

September 21, 2026 4:38 am

HARYANA: ACB रोहतक की बड़ी कार्रवाई: ASI 1.50 लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

रिश्वत मांगकर नाम हटाने और परिजनों को गिरफ्तार न करने की दे रहा था धमकी, जांच जारी
चंडीगढ़, 30 जनवरी। हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (SV & ACB), रोहतक की टीम ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए पुलिस थाना सिटी गोहाना, जिला सोनीपत में तैनात एएसआई जीत सिंह को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी एएसआई जीत सिंह ने एक मामले में नाम हटाने और निर्दोष परिजनों को गिरफ्तार न करने की धमकी देकर 10 लाख रुपये की अवैध रिश्वत की मांग की थी। बाद में यह सौदा 3 लाख रुपये में तय हुआ। शिकायत मिलने पर सतर्कता ब्यूरो ने मामले की पुष्टि कर पूर्व नियोजित ट्रैप कार्रवाई की।
ट्रैप के दौरान आरोपी को 1 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए मौके पर ही काबू कर लिया गया। जांच में यह भी सामने आया है कि आरोपी इससे पहले इसी प्रकरण में 3 लाख 50 हजार रुपये की रिश्वत पहले ही प्राप्त कर चुका था।
आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। हरियाणा सतर्कता ब्यूरो रोहतक रेंज के पुलिस अधीक्षक विजय सिंह ने कहा कि भ्रष्टाचार के प्रति विभाग की ज़ीरो टॉलरेंस नीति है और इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी सख्ती से जारी रहेगी।
उन्होंने आम नागरिकों से अपील की कि यदि कोई भी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी किसी सरकारी कार्य के बदले रिश्वत की मांग करता है या भ्रष्टाचार का दबाव बनाता है, तो तुरंत हरियाणा भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की हेल्पलाइन 1064 या 1800-180-2022 पर शिकायत दर्ज कराएं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 5 4
Total Users : 417354
Total views : 668733

शहर चुनें