April 6, 2026 2:07 pm

April 6, 2026 2:07 pm

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए, सलंग्न पूरी लिस्ट पढ़े

पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले किए, सलंग्न पूरी लिस्ट पढ़े

चंडीगढ़, 2 फरवरी 2026: पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने न्यायिक प्रशासन में फेरबदल करते हुए कई जिला एवं सत्र न्यायाधीशों तथा अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीशों के तबादले और नई तैनातियों के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश 2 फरवरी 2026 को जारी किया गया।
हाईकोर्ट द्वारा जारी सूची के अनुसार—
अजय तेवतिया, जिला एवं सत्र न्यायाधीश को झज्जर से रोहतक स्थानांतरित किया गया है।
सुश्री कंचन मणि, जिला एवं सत्र न्यायाधीश को अंबाला से कैथल भेजा गया है।
डॉ. गगनदीप कौर सिंघ, जिला एवं सत्र न्यायाधीश को करनाल से चरखी दादरी स्थानांतरित किया गया है।
राज कुमार यादव, अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश को झज्जर में ही जिला एवं सत्र न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत/नामित किया गया है।
डॉ. दया नंद भारद्वाज, एडीजे को हिसार से जगाधरी नियुक्त किया गया है।
वीरेंद्र मलिक, एडीजे को गुरुग्राम से अंबाला भेजा गया है।
संजय संधीर, एडीजे को चंडीगढ़ से पंचकूला स्थानांतरित किया गया है।
सुश्री नताशा शर्मा, एडीजे को हिसार में फास्ट ट्रैक कोर्ट (एनडीपीएस मामलों) का प्रभार सौंपा गया है।
सुश्री शिफा करण सिंह, एडीजे को जिंद में पॉक्सो एक्ट से जुड़े मामलों की विशेष अदालत का दायित्व दिया गया है।
डॉ. सविता कुमारी, एडीजे को करनाल में प्रधान न्यायाधीश, फैमिली कोर्ट के रूप में नियुक्त किया गया है।
हाईकोर्ट के आदेशों के अनुसार सभी अधिकारी तुरंत अपने वर्तमान पद से कार्यभार मुक्त होकर नई तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करेंगे।

सलंग्न लिस्ट

trsfr_hsjs_02022026_b9e14PDF_260202_190019

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 5 0 2
Total Users : 291502
Total views : 493872

शहर चुनें