July 1, 2026 7:34 pm

July 1, 2026 7:34 pm

चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी कामयाबी, 14.22 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ युवक गिरफ्तार

चंडीगढ़, 3 फरवरी 2026: चंडीगढ़ पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेक्टर-39 की पुलिस टीम ने 14.22 ग्राम हेरोइन/चिट्टा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा-निर्देशन और पर्यवेक्षण में की गई।
पुलिस के अनुसार, यह सफलता आईपीएस कन्वरदीप कौर, आईपीएस के.एम. प्रियंका (एसएसपी), आईपीएस सिटी तथा  धीरज कुमार , एसडीपीओ साउथ वेस्ट की निगरानी में हासिल हुई। थाना सेक्टर-39 के एसएचओ इंस्पेक्टर राम दयाल के नेतृत्व में गठित टीम में एसआई कुलदीप सिंह (इंचार्ज, पुलिस पोस्ट पलसोरा) शामिल थे।
ऐसे हुई गिरफ्तारी
मामले में एफआईआर नंबर 17, दिनांक 02.02.2026, धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस पोस्ट पलसोरा के एसआई बलविंदर सिंह (1624/सीएचजी) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 फरवरी 2026 को शाम करीब 6:24 बजे, जब पुलिस टीम सेक्टर-56 स्थित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स के पास गश्त पर थी, तभी एक संदिग्ध युवक को रोका गया। तलाशी के दौरान उसके पास से 14.22 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद हुआ, जिसके लिए वह कोई लाइसेंस या परमिट पेश नहीं कर सका।
आरोपी की पहचान
गिरफ्तार आरोपी की पहचान अभिषेक उर्फ अभि (23 वर्ष) पुत्र स्वर्गीय विजेंद्र, निवासी संधू फार्म, झामपुर, थाना बलोंगी, जिला मोहाली (पंजाब) के रूप में हुई है।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी +2 पास है और कचरा एकत्र करने (गार्बेज कलेक्टर) का काम करता है।

आगे की कार्रवाई
आरोपी को आज अदालत में पेश किया गया, जहां से उसका एक दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया गया है। पुलिस का कहना है कि मामले में आगे की जांच जारी है और नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।
चंडीगढ़ पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयां आगे भी सख्ती से जारी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 5 7 9 6 4
Total Users : 357964
Total views : 588792

शहर चुनें