August 28, 2026 9:18 am

August 28, 2026 9:18 am

स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों की जायज़ मांगों को

चंडीगढ़, 4 फरवरी। पंजाब के स्वतंत्रता सेनानी मंत्री श्री मोहिंदर भगत ने कहा है कि स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों की सभी जायज़ मांगों को सरकार प्राथमिकता के आधार पर पूरा करेगी। उन्होंने यह बात आज पंजाब सिविल सचिवालय, चंडीगढ़ में स्वतंत्रता सेनानियों के पारिवारिक सदस्यों तथा फ्रीडम फाइटर्स उत्तराधिकारी संस्था, पंजाब के प्रतिनिधियों के साथ आयोजित एक विशेष बैठक के दौरान कही।
बैठक में स्वतंत्रता सेनानी विभाग के विशेष मुख्य सचिव श्री राजी पी. श्रीवास्तव और संयुक्त सचिव श्री राजपाल सिंह भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर मंत्री मोहिंदर भगत ने स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों और संस्था के प्रतिनिधियों की समस्याओं एवं मांगों को ध्यानपूर्वक सुना।
मंत्री श्री भगत ने आश्वासन दिया कि सरकार द्वारा हर जायज़ मांग को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान किया जाएगा। उन्होंने संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश भी दिए, ताकि लंबित मामलों का जल्द निपटारा सुनिश्चित किया जा सके।
उन्होंने कहा कि देश की आज़ादी के लिए बड़ी कुर्बानियां देने वाले स्वतंत्रता सेनानियों और उनके परिवारों का सम्मान करना मुख्यमंत्री श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।
मंत्री ने स्पष्ट किया कि जिन मांगों का समाधान विभागीय स्तर पर संभव है, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूरा किया जाएगा, जबकि जिन मामलों में मुख्यमंत्री या वित्त विभाग की मंज़ूरी आवश्यक है, उन पर भी विशेष रूप से विचार किया जाए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 4 7
Total Users : 399347
Total views : 644612

शहर चुनें