6700 नामांकनों में से चयनित विभूतियों की पहली सूची जारी, शहीद वंशजों, वीर सैनिकों, समाजसेवियों, गौ-सेवकों और पत्रकारों को मिलेगा सम्मान
पहली सूची में शहीद चंद्रशेखर आजाद के भतीजे पंडित सुजीत आजाद, महामंडलेश्वर हरिओम जी महाराज, लेखिका जीना धनखड़ और मेधावी छात्रा सृष्टि शर्मा सहित 11 नाम शामिल
दो रात और तीन दिन के आयोजन में प्रतिभागियों के लिए आवेदन, आवास और भोजन की व्यवस्था रहेगी पूरी तरह निःशुल्क
बाबूगिरी हिंदी न्यूज़
चंडीगढ़/पंचकूला, 27 नवंबर। पंचकूला में दिसंबर माह के अंतिम सप्ताह में देशभर की प्रतिभाओं, राष्ट्रभक्तों, वीर सैनिकों, शहीद परिवारों, समाजसेवियों, पत्रकारों और विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली विभूतियों का राष्ट्रीय स्तर पर संगम होने जा रहा है। समाचार क्यारी मीडिया समूह की ओर से 26, 27 और 28 दिसंबर 2026 को छठे मीडिया महाकुंभ एवं राष्ट्र गौरव अवार्ड 2026 का आयोजन किया जाएगा। तीन दिवसीय इस आयोजन में देश के 17 राज्यों के साथ-साथ पांच विदेशी देशों में रह रहे भारतीय मूल के नागरिक भी भागीदारी करेंगे।
आयोजन का उद्देश्य राष्ट्र और समाज के लिए निस्वार्थ भाव से कार्य करने वाले लोगों को राष्ट्रीय मंच प्रदान करना तथा उनके योगदान को पहचान दिलाना है। आयोजकों के अनुसार, इस बार लगभग 6700 विशिष्ट व्यक्तियों के नामांकन प्राप्त हुए हैं। निर्धारित चयन प्रक्रिया के आधार पर सम्मानित होने वाली विभूतियों के नामों की पांच से छह सूचियां जारी की जाएंगी। इसी क्रम में पहली चयनित सूची सार्वजनिक कर दी गई है।
पहली सूची में 11 विशिष्ट विभूतियों के नाम
जारी की गई पहली सूची में स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास से जुड़े शहीद परिवारों, धार्मिक क्षेत्र की विभूतियों, समाजसेवियों, गौ-सेवकों, महिला शक्ति, पूर्व पुलिस अधिकारी और शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धि हासिल करने वाली प्रतिभा को स्थान दिया गया है।












Total Users : 463166
Total views : 731732