November 27, 2026 3:46 pm

November 27, 2026 3:46 pm

भाजपा प्रदेश मंत्री रवि बतान का पंचकूला के सभी नौ मंडलों में होगा संगठनात्मक प्रवास

संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सक्रिय एवं सशक्त बनाने पर रहेगा विशेष जोर – रवि बतान
बाबूगिरी न्यूज़
पंचकूला, 26 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी के संगठनात्मक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ एवं सक्रिय बनाने तथा पार्टी की गतिविधियों को बूथ स्तर तक प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से भाजपा हरियाणा के प्रदेश सचिव, सोशल मीडिया प्रभारी एवं पंचकूला जिला प्रभारी रवि बतान आगामी 28 नवंबर से 13 दिसंबर तक पंचकूला जिले के सभी नौ मंडलों में संगठनात्मक प्रवास करेंगे। प्रवास कार्यक्रम के दौरान रवि बतान मंडल पदाधिकारियों, वरिष्ठ एवं पूर्व पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ अध्यक्षों तथा सक्रिय कार्यकर्ताओं के साथ बैठकें करेंगे। इन बैठकों में मंडल एवं बूथ स्तर पर चल रही संगठनात्मक गतिविधियों की समीक्षा की जाएगी। साथ ही संगठन की वर्तमान स्थिति, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी, आपसी समन्वय और आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। प्रवास के दौरान रवि बतान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं उनके परिवारजनों से भी आत्मीय भेंट करेंगे।
रवि बतान ने कहा कि भाजपा में संगठनात्मक प्रवास की परंपरा का विशेष महत्व है। यह केवल बैठकों तक सीमित कार्यक्रम नहीं है, बल्कि संगठन के प्रत्येक स्तर से सीधे जुड़ने, कार्यकर्ताओं के बीच संवाद स्थापित करने और जमीनी स्तर पर संगठन की गतिविधियों को समझने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि पार्टी की संगठनात्मक मजबूती का आधार उसका बूथ स्तर का कार्यकर्ता है।
मंडलवार निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 28 नवंबर को मोरनी मंडल, 29 नवंबर को कालका मंडल, 30 नवंबर को माता मनसा मंडल, 1 दिसंबर को मां चंडी मंडल, 3 दिसंबर को रायत्तन मंडल, 4 दिसंबर को रायपुररानी मंडल, 5 दिसंबर को पिंजौर मंडल, 6 दिसंबर को श्री नाडा साहिब मंडल तथा 13 दिसंबर को बरवाला मंडल में संगठनात्मक प्रवास रहेगा।
बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 3 0 7 8
Total Users : 463078
Total views : 731596

शहर चुनें