पठानकोट: पठानकोट में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सीमा सुरक्षा बल ने घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। पहाड़ीपुर सीमा चौकी के पास बीएसएफ की कार्रवाई में एक पाकिस्तानी घुसपैठिए की मौत हो गई। घटना के बाद सीमावर्ती इलाकों में चौकसी बढ़ा दी गई है।
डीएसपी ग्रामीण राजिंदर मन्हास के अनुसार, देर रात सीमा पर तैनात जवानों ने पाकिस्तान की ओर से एक संदिग्ध व्यक्ति को भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते देखा। वह भारतीय सीमा के करीब 120 मीटर अंदर तक पहुंच गया था। जवानों ने उसे रुकने की चेतावनी दी, लेकिन उसने चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया।
इसके बाद सुरक्षा बल के जवानों ने कार्रवाई की, जिसमें घुसपैठिए की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस और संबंधित सुरक्षा एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंचीं और कानूनी कार्रवाई शुरू की। घटना के मद्देनजर सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था और मजबूत कर दी गई है। एहतियात के तौर पर आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान भी चलाया गया।











Total Users : 463143
Total views : 731699