April 6, 2026 12:32 pm

April 6, 2026 12:32 pm

आज का पंचांग: 5 फरवरी 2026, गुरुवार फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी, भगवान गणेश की विशेष तिथि

आज 05 फरवरी 2026, गुरुवार को फाल्गुन मास की कृष्ण पक्ष चतुर्थी तिथि है। शास्त्रों के अनुसार इस तिथि पर भगवान गणेश का विशेष शासन माना जाता है। गणेश पूजन से जीवन के कष्ट, विघ्न और बाधाएं दूर होती हैं। हालांकि, धार्मिक मान्यताओं के अनुसार किसी भी प्रकार के मांगलिक या बड़े शुभ कार्यों के लिए यह तिथि उपयुक्त नहीं मानी जाती।

 

पंचांग विवरण

विक्रम संवत: 2082

मास: फाल्गुन

पक्ष: कृष्ण

तिथि: चतुर्थी

दिन: गुरुवार

योग: सुकर्म

नक्षत्र: उत्तराफाल्गुनी

करण: बव

चंद्र राशि: कन्या

सूर्य राशि: मकर

सूर्योदय: सुबह 07:08 बजे

सूर्यास्त: शाम 06:02 बजे

चंद्रोदय: रात 9:35 बजे

चंद्रास्त: सुबह 9:05 बजे

राहुकाल: दोपहर 13:57 से 15:19 बजे

यमगंड: सुबह 07:08 से 08:30 बजे

 

पढ़ाई शुरू करने के लिए अनुकूल नक्षत्र

आज चंद्रमा कन्या राशि में और उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र में स्थित रहेगा। यह नक्षत्र सिंह राशि के 26:40 अंश से लेकर कन्या राशि के 10 अंश तक विस्तृत है। इसके देवता अर्यम और नक्षत्र स्वामी सूर्य हैं। उत्तराफाल्गुनी को स्थिर प्रकृति का नक्षत्र माना गया है।

इस नक्षत्र में पढ़ाई की शुरुआत, कुआं खोदना, नींव डालना, कर्मकांड, वृक्षारोपण, भूमि क्रय, देव प्रतिमा स्थापना, मंदिर निर्माण तथा स्थायी परिणाम देने वाले कार्य शुभ माने जाते हैं।

 

आज के दिन का वर्जित समय

आज दोपहर 13:57 से 15:19 बजे तक राहुकाल रहेगा। इस दौरान किसी भी शुभ कार्य से बचना चाहिए। इसके अतिरिक्त यमगंड, गुलिक काल, दुर्मुहूर्त और वर्ज्यम में भी शुभ कार्य न करना ही श्रेष्ठ माना गया है।

डिस्क्लेमर: पंचांग संबंधी जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 9 0
Total Users : 291490
Total views : 493855

शहर चुनें