August 28, 2026 7:46 am

August 28, 2026 7:46 am

HSSC स्टेनो भर्ती के लिए आवेदन पोर्टल खुला परीक्षाओं में किरपान व मंगलसूत्र पहनने की अनुमति

चंडीगढ़, 07 फरवरी: हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग (HSSC) ने स्टेनोग्राफर पदों पर सीधी भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। आयोग के चेयरमैन श्री हिम्मत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि विज्ञापन संख्या 3/2026 के अंतर्गत विभिन्न समूहों के पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 6 फरवरी 2026 से 20 फरवरी 2026 की रात 11:59 बजे तक
👉 https://adv032026.hryssc.com�
लिंक के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। निर्धारित तिथि और समय के बाद आवेदन पोर्टल स्वतः बंद हो जाएगा।
स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट के बाद ही विभागीय वरीयता
आयोग के चेयरमैन ने स्पष्ट किया कि विभागों की वरीयता केवल उन्हीं अभ्यर्थियों से ली जाएगी, जो स्टेनोग्राफी स्किल टेस्ट में उत्तीर्ण होंगे। स्किल टेस्ट में सफल अभ्यर्थियों को ही आगे की चयन प्रक्रिया में शामिल किया जाएगा।
परीक्षाओं में सिख अभ्यर्थियों को किरपान की अनुमति
श्री हिम्मत सिंह ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, आयोग द्वारा आयोजित सभी परीक्षाओं में सिख अभ्यर्थियों को धार्मिक मान्यताओं के अनुरूप किरपान पहनने और साथ रखने की अनुमति दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि:
किरपान की कुल लंबाई 9 इंच (22.86 सेमी) से अधिक नहीं होनी चाहिए
ब्लेड की लंबाई 6 इंच (15.24 सेमी) से अधिक नहीं होनी चाहिए
ऐसे अभ्यर्थियों को परीक्षा समय से कम से कम एक घंटा पहले परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करना अनिवार्य होगा
विवाहित महिला अभ्यर्थियों को मंगलसूत्र पहनने की अनुमति
इसके अलावा, आयोग ने स्पष्ट किया कि विवाहित महिला अभ्यर्थियों को परीक्षा कक्ष में मंगलसूत्र पहनने की अनुमति दी जाएगी।
उन्हें परीक्षा से कम से कम 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा, ताकि सुरक्षा जांच प्रक्रिया समय पर पूरी की जा सके।

परीक्षा केंद्रों को जारी किए गए विशेष निर्देश
आयोग के चेयरमैन ने बताया कि राज्य सरकार की अधिसूचना के अनुरूप सभी परीक्षा केंद्रों, पर्यवेक्षकों और सुरक्षा कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी कर दिए गए हैं, ताकि इन प्रावधानों का सुचारु और सम्मानजनक पालन सुनिश्चित किया जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 2 4
Total Users : 399324
Total views : 644579

शहर चुनें