June 15, 2026 4:03 pm

June 15, 2026 4:03 pm

MOHALI: डॉ. किरण बेदी ने सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली में ‘किरण बेदी लीडरशिप लर्निंग्स प्रोग्राम’ का किया शुभारंभ

साहित्याम 2026 के दौरान ‘फियरलेस गवर्नेंस’ के दर्शन से विद्यार्थियों को जोड़ने की पहल

मोहाली, 7 फरवरी: सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली ने शिक्षा और नेतृत्व के क्षेत्र में एक नई पहल करते हुए अपने वार्षिक साहित्य महोत्सव ‘साहित्याम 2026’ के दौरान ‘किरण बेदी लीडरशिप लर्निंग्स प्रोग्राम’ का औपचारिक शुभारंभ किया। कार्यक्रम का उद्घाटन भारत की प्रथम महिला आईपीएस अधिकारी एवं पुडुचेरी की पूर्व उपराज्यपाल डॉ. किरण बेदी ने किया।
विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए डॉ. किरण बेदी ने कहा कि वर्तमान समय में देश को सैद्धांतिक, नैतिक और साहसी नेतृत्व की अत्यंत आवश्यकता है। उन्होंने कहा, “फियरलेस गवर्नेंस की नींव व्यक्तिगत अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व पर आधारित होती है।” उन्होंने छात्रों से साहस, नैतिकता और जनहित को सर्वोपरि रखते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने का आह्वान किया।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत ‘फियरलेस लीडरशिप एंड एंटरप्रेन्योरशिप चैलेंज’ की भी शुरुआत की गई। यह पहल दो चरणों में संचालित की जाएगी। पहले चरण गवर्नेंस इनोवेशन ट्रैक में विद्यार्थी कैंपस और स्टार्ट-अप स्तर पर नवाचारी एवं सुधारात्मक मॉडल प्रस्तुत करेंगे। वहीं दूसरे चरण लीडरशिप-इन-एक्शन सिमुलेशन के तहत वास्तविक जीवन जैसे दबावपूर्ण हालातों में छात्रों की निर्णय क्षमता और नेतृत्व कौशल का आकलन किया जाएगा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीमों को मेरिट सर्टिफिकेट प्रदान किए जाएंगे।
सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली के मैनेजिंग डायरेक्टर अर्श धालीवाल ने बताया कि भविष्य में डॉ. किरण बेदी के मार्गदर्शन में इस पहल को एक संरचित सर्टिफिकेट कोर्स के रूप में विकसित किया जाएगा। इसका उद्देश्य पुस्तकीय ज्ञान और वास्तविक प्रशासनिक चुनौतियों के बीच की खाई को पाटना है। यह पहल विश्वविद्यालय की उस प्रतिबद्धता को दर्शाती है, जिसके तहत अकादमिक शिक्षा के साथ-साथ नैतिक और सामाजिक नेतृत्व को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है।
इस अवसर पर सीजीसी यूनिवर्सिटी, मोहाली के संस्थापक चांसलर एवं अंतरराष्ट्रीय फादर ऑफ एजुकेशन पुरस्कार से सम्मानित रछपाल सिंह धालीवाल ने कहा कि साहित्याम 2026 के दौरान इस कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय की दूरदर्शी सोच का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि फियरलेस गवर्नेंस के मूल्यों को शैक्षणिक वातावरण में शामिल कर विश्वविद्यालय देश की विकसित राष्ट्रीय दृष्टि के अनुरूप जिम्मेदार, संवेदनशील और सशक्त भविष्य के नेताओं के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठा रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 0 9 5
Total Users : 344095
Total views : 569480

शहर चुनें