April 5, 2026 1:47 pm

April 5, 2026 1:47 pm

चंडीगढ़: डड्डूमाजरा में समाधान शिविर, लोक समाधान पोर्टल का शुभारंभ

यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने सुनीं नागरिकों की समस्याएं, 76 शिकायतें दर्ज
चंडीगढ़, 7 फरवरी 2026: पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ केंद्र शासित प्रदेश के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने शुक्रवार को गुरु द्रोणाचार्य स्टेडियम, डड्डूमाजरा में धनास व डड्डूमाजरा क्षेत्र के निवासियों के लिए समाधान शिविर का आयोजन किया। इस दौरान उन्होंने नागरिक-केंद्रित, पारदर्शी और उत्तरदायी प्रशासन के प्रति चंडीगढ़ प्रशासन की प्रतिबद्धता दोहराई।
यह चंडीगढ़ प्रशासन द्वारा आयोजित अपनी तरह का पहला समाधान शिविर था। कार्यक्रम में यूटी चंडीगढ़ के मुख्य सचिव  एच. राजेश प्रसाद, आईएएस सहित प्रशासन के सभी वरिष्ठ अधिकारी और विभिन्न विभागों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।

नागरिक सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं गईं
समाधान शिविर के दौरान धनास और डड्डूमाजरा के निवासियों ने एक-एक कर अपनी शिकायतें प्रशासक के समक्ष रखीं। इनमें नागरिक सुविधाएं, जनसेवाएं, स्वच्छता, जलापूर्ति, बिजली, सड़कें, स्ट्रीट लाइटिंग, आवास, स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, सामाजिक कल्याण योजनाएं, ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सार्वजनिक सुरक्षा सहित बुनियादी ढांचे से जुड़े कई मुद्दे शामिल रहे।
मौके पर मौजूद विभागीय अधिकारियों ने शिकायतों की स्थिति से संबंधित तथ्य प्रस्तुत किए, नागरिकों की जिज्ञासाओं का समाधान किया और अब तक की गई व प्रस्तावित कार्यवाहियों की जानकारी दी। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान कर दिया गया, जबकि नीतिगत मामलों को आगे की कार्रवाई के लिए संबंधित विभागों को सौंपा गया।

76 शिकायतें दर्ज, 40 की व्यक्तिगत सुनवाई
शिविर के दौरान विभिन्न विभागों की टीमों को कुल 76 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से 40 शिकायतों को प्रशासक ने स्वयं व्यक्तिगत रूप से सुना। सभी शिकायतों को विधिवत दर्ज कर समयबद्ध निवारण के लिए संबंधित प्राधिकरणों को अग्रेषित किया गया। प्रशासक ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का शीघ्र और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए तथा नियमित अनुवर्ती कार्रवाई की जाए।

हर माह होंगे समाधान शिविर
गुलाब चंद कटारिया ने आश्वासन दिया कि समाधान शिविर में प्राप्त सभी शिकायतों का समयबद्ध समाधान किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रशासन नागरिकों की समस्याओं के समाधान के लिए सदैव उपलब्ध है और साप्ताहिक जनता दरबार के माध्यम से भी नियमित रूप से शिकायतों पर विचार किया जाता है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि भविष्य में इस तरह के समाधान शिविर प्रत्येक माह शहर के विभिन्न क्षेत्रों, विशेषकर कॉलोनियों में आयोजित किए जाएंगे, ताकि नागरिक सीधे प्रशासन से संवाद कर सकें।

लोक समाधान पोर्टल का शुभारंभ
इस अवसर पर प्रशासक ने चंडीगढ़ प्रशासन की लोक समाधान – एकीकृत ऑनलाइन शिकायत निगरानी प्रणाली का औपचारिक शुभारंभ भी किया। यह पोर्टल https://loksamadhan.chd.gov.in पर उपलब्ध है, जिसके माध्यम से नागरिक किसी भी समय और कहीं से भी अपनी शिकायतें ऑनलाइन दर्ज कर सकते हैं और उनकी प्रगति की निगरानी कर सकते हैं।
डिजिटल प्रणाली से बढ़ेगी पारदर्शिता और जवाबदेही
लोक समाधान प्रणाली के तहत शिकायत दर्ज करने के लिए ओटीपी आधारित पंजीकरण अनिवार्य है। शिकायत दर्ज होने पर शिकायतकर्ता को एसएमएस के माध्यम से एक विशिष्ट शिकायत संख्या और इलेक्ट्रॉनिक पावती प्राप्त होती है, जिससे वास्तविक समय में शिकायत की स्थिति की जानकारी मिलती है।
यह पोर्टल विभिन्न विभागों में शिकायतों की प्राप्ति, निगरानी और समाधान के लिए एक केंद्रीकृत डिजिटल मंच प्रदान करता है। इससे मैनुअल प्रक्रिया और कागजी कार्यवाही में कमी आएगी, अंतर-विभागीय समन्वय बेहतर होगा और जनसेवाओं की समयबद्ध आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
प्रशासन पर नागरिकों का विश्वास होगा और मजबूत
प्रशासक ने कहा कि लोक समाधान प्रणाली के प्रभावी क्रियान्वयन से सार्वजनिक शिकायत निवारण तंत्र और अधिक सुदृढ़ होगा तथा चंडीगढ़ प्रशासन के प्रति नागरिकों का विश्वास और मजबूत होगा।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 1 5 7
Total Users : 291157
Total views : 493354

शहर चुनें