April 6, 2026 12:28 am

April 6, 2026 12:28 am

चंडीगढ़ और पंचकूला में हाईकोर्ट व जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी, परिसर खाली कर सर्च ऑपरेशन

चंडीगढ़/पंचकूला: पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट और पंचकूला की जिला अदालत को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और दोनों कोर्ट परिसरों को एहतियातन खाली करवा दिया गया।

ई-मेल से मिली धमकी, हाईकोर्ट परिसर कराया गया खाली
चंडीगढ़ स्थित पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी भरा ई-मेल प्राप्त हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा एजेंसियां और प्रशासन सक्रिय हुआ। तत्काल प्रभाव से पूरे हाईकोर्ट परिसर को खाली करवा दिया गया और प्रवेश पर रोक लगा दी गई।

बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड तैनात
धमकी के बाद बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड मौके पर पहुंचा। पूरे परिसर और आसपास के इलाके को सील कर गहन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस की टीमें हर कोने की बारीकी से जांच कर रही हैं

पंचकूला जिला अदालत को भी धमकी
इसी बीच पंचकूला के सेक्टर-1 स्थित जिला अदालत को भी बम से उड़ाने की धमकी मिली। यह धमकी सेशन जज के आधिकारिक ई-मेल आईडी पर प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वॉड और बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और कोर्ट परिसर को पूरी तरह खाली करवा दिया गया।

ई-मेल की तकनीकी जांच जारी
पुलिस द्वारा धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है। साइबर टीम यह पता लगाने में जुटी है कि ई-मेल कहां से और किसने भेजा। अधिकारियों ने दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

स्थिति पूरी तरह सुरक्षित: डीसीपी
पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि धमकी की सूचना मिलते ही निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के तहत त्वरित कार्रवाई की गई। कोर्ट परिसर की पूरी तरह जांच कर ली गई है और फिलहाल स्थिति पूरी तरह सुरक्षित है। उन्होंने आम जनता से अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील की है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 3 6
Total Users : 291336
Total views : 493632

शहर चुनें