June 15, 2026 5:20 pm

June 15, 2026 5:20 pm

HARYANA: हाईटेक भाजपा के सिंबल मनोहर लाल के देसी अंदाज का वीडियो वायरल

ऊंट, बैलगाड़ी, बुलेट सहित स्कूटी की सवारी कर जनता से जुड़ाव का मौका नहीं छोड़ते गुरु _चेला
पवन चोपड़ा
चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा ही नही सरकार को भी हाईटेक बनाने वाले पूर्व मुख्यमंत्री मौजूदा केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल के देसी अंदाज का वीडियो आजकल सोशल मीडिया पर खूब वायरल होने के साथ-साथ चर्चा का विषय भी बना हुआ है। मौका था केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल और पूर्व शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर का यमुनानगर जिले गुड बना रहे हैं। इसका वीडियो जैसे ही सोशल मीडिया पर डाला गया देखते ही देखते वायरल हो गया।
इस दौरान दोनों नेताओं ने खुद गुड बनाने के अलावा शक्कर बनाने की विधि की भी बारीकी से जानकारी ली। जबकि केंद्रीय मंत्री ने गुड़ की खरीद कर उसकी पेमेंट का डिजिटल माध्यम से भुगतान कर लोगों को देसी तरीके से बने गुड _शक्कर का उपयोग करने की भी सलाह दी।

यमुनानगर से मनोहर का है विशेष लगाव
केंद्रीय ऊर्जा, शहरी आवास जैसे भारी भरकम विभाग होने के बावजूद भी केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल हरियाणा के लोगों से मेलजोल और जुड़ाव का कोई भी मौका नही चूकते। अक्सर वे प्रदेश के प्रत्येक कोने में आम जन और भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलते रहते हैं इससे भाजपा कार्यकर्ताओं में नए जोश और उमंग का संचार होता है। उल्लेखनीय है कि हरियाणा प्रदेश में संघ प्रचारक होने के नाते यमुनानगर जिले में मनोहर लाल का काफी समय बीता है। भौगोलिक परिस्थितियों में भी यमुनानगर जिले के ग्रामीण अंचल में आज भी ठेठ ग्रामीण परिवेश की झलक देखने को मिलती है । इसके अलावा धार्मिक रूप से सरस्वती उद्गम स्थल आदि बद्री, सिखों के ऐतिहासिक स्थल बाबा बंदा सिंह बहादुर स्मारक, घने पेड़ पौधे साथ बहती है यमुना नदी तथा पड़ोसी राज्य हिमाचल के खूबसूरत पहाड़ भी हर किसी को अपनी और आकर्षित करते हैं।

सरकारी व्यवस्था ऑनलाइन शुरुआत के जनक बने मनोहर
2014 में पहली बार हरियाणा में भाजपा की सरकार बनते ही मुख्यमंत्री के रूप में मनोहर लाल ने सत्ता संभाली।उसके बाद से ही भाजपा संगठन के अलावा सरकार में भी ऑनलाइन कार्यप्रणाली शुरू की गई। ऐतिहासिक रूप से सीधे ही किसानों के खाते में ऑनलाइन पेमेंट, डिजिटल तरीके से राशन वितरण प्रणाली, बुढ़ापा पेंशन हरियाणा कर्मचारी कौशल रोजगार निगम के तहत ऑनलाइन माध्यम से ही रोजगार जैसे तमाम कार्यों की शुरुआत मनोहर लाल के समय में हुई थी।

लोगों के दिलों पर छोड़ते हैं गहरी छाप
वहीं रविवार को मुख्यमंत्री नायब सैनी द्वारा कुरुक्षेत्र के पशु मेले में पशु मेले में ऊंट की सवारी की गई। इसका वीडियो भी लोगों द्वारा खूब देखा जा रहा है। इससे पहले मुख्यमंत्री सैनी अपने प्रथम कार्यकाल में प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल बडोली के साथ बैलगाड़ी चलाते देखे गए थे। जबकि मनोहर लाल कभी बुलेट और कभी स्कूटी की सवारी करते नजर आए हैं। नेताओं द्वारा अपने गए ऐसी देसी अंदाज आमजन के मानसिक पटल पर गहरी छाप छोड़ते हैं और लोग उन्हें हमेशा अपने यादों में संजोय रखते हैं।

देसी अंदाज के ब्रांड एंबेसडर बने सैनी
जिस प्रकार से पूर्व उप प्रधानमंत्री ताऊ देवीलाल बिना किसी दिखावे और तामझाम के कहीं भी किसी भी व्यक्ति के पास पहुंच जाते थे। मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री जैसे प्रतिष्ठित पदों पर पहुंचने के बावजूद भी लोगों में ताऊ के नाम से मशहूर हुए। प्रदेश की मौजूदा राजनीति में नायब सैनी के ठेठ देसी संवाद और अंदाज का भी हर कोई मुरीद है। सीएम सैनी चाहे किसी भी मंच पर हो वे बिना किसी दिखावे के अपनी ठेठ देसी बोली से हर किसी को अपना दीवाना बना लेते हैं।
पिछले दिनों तो हिसार में अलाव सेकते व्यक्त मुख्यमंत्री सैनी को ताऊ देवीलाल जैसा राजनेता कहकर संबोधित किया था।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 4 1 2 6
Total Users : 344126
Total views : 569514

शहर चुनें