October 13, 2026 2:19 pm

October 13, 2026 2:19 pm

राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां में एनएसएस शिविर का चौथा दिन प्रेरणादायक रहा

कुरुक्षेत्र। राजकीय महाविद्यालय चम्मू कलां, कुरुक्षेत्र में चल रहे सात दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) विशेष शिविर के चौथे दिन सेवा, जागरूकता और व्यावहारिक ज्ञान का समन्वय देखने को मिला। दिन का शुभारंभ प्रातः योग सत्र से हुआ, जिसमें स्वयंसेवकों ने स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन के महत्व को समझते हुए नियमित योग करने का संकल्प लिया।
इसके उपरांत चयनित ग्राम अजरावर में “जल संरक्षण” विषय पर एक सशक्त जागरूकता रैली निकाली गई। स्वयंसेवकों ने नारों और संदेशों के माध्यम से ग्रामीणों को जल बचाने, वर्षा जल संचयन अपनाने तथा जल के विवेकपूर्ण उपयोग के प्रति प्रेरित किया। रैली के साथ-साथ गांव में स्वच्छता अभियान भी चलाया गया, जिससे स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण का संदेश जन-जन तक पहुंचाया गया।
शिविर के शैक्षणिक सत्र में महाविद्यालय के प्राचार्य अजय चौहान जी ने मुख्य वक्ता के रूप में पधारे गुरु नानक खालसा कॉलेज करनाल के प्राचार्य डॉ चूहड़ सिंह जी का स्वागत किया। अपने प्रेरक संबोधन में डॉ चूहड़ सिंह जी ने राष्ट्रीय सेवा योजना की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि एनएसएस केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि युवाओं के व्यक्तित्व निर्माण और राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है। उन्होंने स्वयंसेवकों को सेवा, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता विकसित करने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के अंतर्गत स्वयंसेवकों को एक मशरूम फार्म का शैक्षणिक भ्रमण भी करवाया गया। इस दौरान मशरूम फ़ार्म में कार्यरत डॉक्टर कुलदीप कुमार ने उन्हें मशरूम उत्पादन की तकनीक, उसकी देखरेख तथा स्वरोजगार के अवसरों की जानकारी दी गई। यह भ्रमण विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक सिद्ध हुआ।
यह समस्त गतिविधियां एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी रजत कुमार के कुशल मार्गदर्शन में सफलतापूर्वक संपन्न हुईं। शिविर का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सामाजिक उत्तरदायित्व, पर्यावरण चेतना और आत्मनिर्भरता की भावना विकसित करना है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 5 7 1
Total Users : 429571
Total views : 684951

शहर चुनें