September 21, 2026 3:21 am

September 21, 2026 3:21 am

चंडीगढ़: राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा डॉ. मीना गर्ग सम्मानित

नई दिल्ली/चंडीगढ़। चंडीगढ़ के लिए यह गर्व की बात है कि राष्ट्रीय मानवाधिकार अपराध नियंत्रण ब्यूरो द्वारा आयोजित अंतर्राष्ट्रीय मानवाधिकार सम्मेलन में शहर की जानी-मानी समाजसेवी डॉ. मीना गर्ग को उनके उल्लेखनीय सामाजिक और मानवाधिकार संबंधी कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। यह सम्मेलन शुक्रवार को इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, लोधी रोड, नई दिल्ली में आयोजित हुआ।
सम्मान समारोह में डॉ. मीना गर्ग को श्याम सुंदर पाठक (कमिश्नर), दुष्यंत गौतम, डॉ. रणधीर कुमार सहित अन्य विशिष्ट अतिथियों ने संयुक्त रूप से सम्मान प्रदान किया। देश-विदेश से आए हजारों प्रतिनिधियों की उपस्थिति में डॉ. मीना गर्ग ने चंडीगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए अपने कार्यों से शहर का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर डॉ. मीना गर्ग ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए केवल उपलब्धि नहीं, बल्कि समाज के प्रति जिम्मेदारी को और मजबूत करने वाला प्रेरक क्षण है। उन्होंने मानवाधिकार संरक्षण, महिला सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, रोज़गार सृजन और खेलों के प्रोत्साहन के क्षेत्र में निरंतर कार्य करते रहने की प्रतिबद्धता दोहराई।


डॉ. मीना गर्ग ने इस उपलब्धि को एक बेंचमार्क बताते हुए सभी महिलाओं से आत्मनिर्भर बनने और अपने-अपने क्षेत्र में आगे बढ़ने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जब महिलाएं सशक्त होंगी, तभी समाज और राष्ट्र सशक्त बन सकेगा।
डॉ. मीना गर्ग को मिला यह सम्मान न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों की पहचान है, बल्कि चंडीगढ़ के सामाजिक सरोकारों को राष्ट्रीय स्तर पर मिली एक बड़ी उपलब्धि भी है।

 

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 8
Total Users : 417348
Total views : 668727

शहर चुनें