September 21, 2026 3:23 am

September 21, 2026 3:23 am

PUNJAB: अमृतसर में हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़, 5 आधुनिक पिस्तौल समेत दो आरोपी गिरफ्तार

चंडीगढ़/अमृतसर, 11 फरवरी। पंजाब को गैंगस्टर मुक्त बनाने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के निर्देशों पर चल रही ‘गैंगस्टरां ते वार’ मुहिम के तहत अमृतसर कमिश्नरेट पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने हथियार तस्करी से जुड़े एक मॉड्यूल का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच अति-आधुनिक पिस्तौल बरामद की हैं। यह जानकारी पंजाब के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) गौरव यादव ने दी।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अमृतसर के गिलवाली गेट निवासी रोहित अरोड़ा (25) और गांव मीराकोट कलां निवासी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी (24) के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से तीन 9 एमएम ग्लॉक पिस्तौल और दो .30 बोर पिस्तौल बरामद की हैं।
डीजीपी गौरव यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए पाकिस्तान आधारित हथियार तस्करों के संपर्क में थे। हथियारों की खेप ड्रोन के माध्यम से भेजी जाती थी और आरोपी अपने विदेशी हैंडलरों के निर्देश पर इन्हें आगे सप्लाई करते थे। उन्होंने कहा कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े आगे-पीछे के लिंक खंगालने के लिए जांच जारी है।
पुलिस कमिश्नर (सीपी) अमृतसर गुरप्रीत सिंह भुल्लर ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीमों ने एक सुनियोजित ऑपरेशन चलाया और पहले आरोपी रोहित अरोड़ा को गिरफ्तार किया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से एक ग्लॉक पिस्तौल और दो .30 बोर पिस्तौल बरामद हुईं। रोहित अरोड़ा गैंगस्टर सोनू कंगला का करीबी सहयोगी बताया जा रहा है।
पूछताछ के दौरान रोहित अरोड़ा से मिली जानकारी के आधार पर दूसरे आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ हैपी को भी दो ग्लॉक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। सीपी ने बताया कि दोनों आरोपी आदतन अपराधी हैं और इनके खिलाफ पहले भी हथियार एक्ट, एनडीपीएस एक्ट, जेल एक्ट और लूट-छीन जैसे गंभीर मामलों में कई केस दर्ज हैं। दोनों आरोपी आसानी से पैसा कमाने के लिए नशा और हथियारों की तस्करी में सक्रिय थे।
इस मामले में थाना गेट हकीमा, अमृतसर में हथियार एक्ट की धाराएं 25, 6, 7 और 8 के तहत एफआईआर नंबर 33 दिनांक 6 फरवरी 2026 को दर्ज की गई है। पुलिस आगे की जांच में पूरे तस्करी नेटवर्क को उजागर करने में जुटी हुई है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 4 8
Total Users : 417348
Total views : 668727

शहर चुनें