April 6, 2026 10:43 am

April 6, 2026 10:43 am

PANCHKULA: महाशिवरात्रि पर शिव मंदिर महादेवपुरा (सकेतड़ी) में पंचकूला पुलिस के कड़े सुरक्षा इंतजाम

सीसीटीवी, नाकाबंदी, बॉडी कैमरे और 350 जवानों की तैनाती से शांतिपूर्ण आयोजन

पंचकूला, 15 फरवरी 2026: महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर शिव मंदिर महादेवपुरा (सकेतड़ी) में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पंचकूला पुलिस द्वारा सुरक्षा, कानून-व्यवस्था और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष एवं सुदृढ़ इंतजाम किए गए। पूरे आयोजन को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल पूरी मुस्तैदी के साथ तैनात रहा।
श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए तथा एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित किया गया, जहां से हर गतिविधि पर वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। भीड़ नियंत्रण और संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के लिए मेला क्षेत्र के आसपास कुल 7 नाकेबंदी प्वाइंट बनाए गए।

2 एसीपी, 3 इंस्पेक्टर सहित 350 पुलिस जवान तैनात
इस दौरान 2 एसीपी, 3 इंस्पेक्टर सहित करीब 350 पुलिस जवानों ने सुरक्षा और यातायात व्यवस्था संभाली। पुलिस ने दूरबीन, बॉडी कैमरे और सीसीटीवी की मदद से पूरे परिसर पर पैनी नजर बनाए रखी। ईआरवी, राइडर और पीसीआर वाहनों द्वारा लगातार पेट्रोलिंग की गई।
यातायात पुलिस ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष ट्रैफिक प्लान लागू किया, जिससे मंदिर तक आने-जाने वाले मार्ग सुचारू रूप से संचालित रहे और किसी प्रकार की अव्यवस्था उत्पन्न न हो।

गुम हुए बच्चों को सकुशल परिजनों से मिलवाया
पुलिस की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई के चलते भीड़ में गुम हुए कई बच्चों को सुरक्षित उनके परिवारजनों से मिलवाया गया। इस मानवीय पहल की श्रद्धालुओं और संगत ने खुले दिल से सराहना की।

डीसीपी पंचकूला का बयान
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने कहा,
“महाशिवरात्रि पर्व के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता रही। शिव मंदिर महादेवपुरा में पर्याप्त पुलिस बल, सीसीटीवी निगरानी और नाकाबंदी के माध्यम से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गई। आमजन से अपील है कि वे पुलिस प्रशासन का सहयोग करें और व्यवस्था बनाए रखने में सहभागिता निभाएं।”
अंत में पंचकूला पुलिस ने नागरिकों से अनुरोध किया कि वे भीड़भाड़ वाले स्थानों पर सतर्क रहें, यातायात नियमों का पालन करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि ऐसे धार्मिक आयोजनों को सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 6 8
Total Users : 291468
Total views : 493828

शहर चुनें