April 6, 2026 7:05 am

April 6, 2026 7:05 am

PUNJAB: संगरूर में CM भगवंत मान की तबीयत बिगड़ी, मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में भर्ती —

 अस्पताल ने जारी किया आधिकारिक बयान
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की तबीयत रविवार को संगरूर दौरे के दौरान अचानक बिगड़ गई। उनका ब्लड प्रेशर बढ़ने पर पहले मौके पर ही चिकित्सकीय जांच कराई गई, लेकिन हालत में सुधार न होने के कारण उन्हें हेलीकॉप्टर से फोर्टिस अस्पताल लाया गया, जहां जांच के बाद उन्हें भर्ती कर लिया गया।
अस्पताल प्रशासन के अनुसार, मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। उन्हें अत्यधिक थकान (exhaustion) की शिकायत है, जिसके चलते डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। अस्पताल में पंजाब के डीजीपी गौरव यादव और राज्य के मुख्य सचिव भी मौजूद रहे तथा पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।

मंदिर दर्शन के बाद बिगड़ी तबीयत
रविवार दोपहर मुख्यमंत्री संगरूर जिले के धूरी स्थित श्री रणकेश्वर महादेव शिव मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और वरिष्ठ नेता मनीष सिसोदिया भी मौजूद थे। तीनों नेताओं ने मंदिर में पूजा-पाठ और हवन-यज्ञ किया। इसके बाद मुख्यमंत्री की तबीयत अचानक बिगड़ गई।

आगामी कार्यक्रम प्रभावित
मुख्यमंत्री का संगरूर के बाद फाजिल्का दौरा प्रस्तावित था, जिसे फिलहाल रद्द कर दिया गया है। वहीं, 16 फरवरी को मोगा में प्रस्तावित रैली को लेकर भी संशय बना हुआ है। स्वास्थ्य में पूरी तरह सुधार न होने की स्थिति में कार्यक्रमों में बदलाव किया जा सकता है।
:
फोर्टिस अस्पताल मोहाली के अनुसार, मुख्यमंत्री भगवंत मान 15 फरवरी 2026 को रुटीन मेडिकल जांच के लिए अस्पताल आए थे। उनकी विस्तृत चिकित्सकीय जांच और सभी आवश्यक टेस्ट किए गए। सभी जरूरी पैरामीटर सामान्य और स्थिर हैं। फिलहाल उन्हें अत्यधिक थकान के कारण ऑब्ज़र्वेशन और सपोर्टिव केयर के लिए भर्ती किया गया है। उनकी स्थिति स्थिर है और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम की निगरानी में उनका इलाज जारी है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 0 6
Total Users : 291406
Total views : 493738

शहर चुनें