August 5, 2026 9:55 pm

August 5, 2026 9:55 pm

PANCHKULA: कालका में अवैध पार्किंग पर ट्रैफिक पुलिस का एक्शन: सड़क किनारे खड़ी 6 प्राइवेट बसों के काटे चालान

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
पंचकूला, 05 अगस्त :- पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन के नेतृत्व में जिला पंचकूला को जाम मुक्त, सुरक्षित और व्यवस्थित यातायात वाला जिला बनाने के उद्देश्य से ट्रैफिक पुलिस लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। एक ओर लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमित रूप से सख्त कार्रवाई भी अमल में लाई जा रही है।
कालका में सूरजपुर ट्रैफिक थाना प्रभारी अभिषेक की अगुवाई में ट्रैफिक पुलिस द्वारा सड़क किनारे अवैध रूप से बसें खड़ी कर जाम की स्थिति पैदा करने वाले 6 प्राइवेट बसों के चालान किए गए। बस चालक निर्धारित स्थानों की बजाय अवैध अड्डों पर बसें खड़ी कर रहे थे, जिससे राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था तथा यातायात बार-बार बाधित हो रहा था। इस दौरान बस चालकों को भविष्य में निर्धारित स्थानों पर ही वाहन खड़े करने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए भी जागरूक किया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक अमरिंदर सिंह ने कहा कि जिले में अवैध पार्किंग, यातायात नियमों का उल्लंघन और सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न करने वालों के खिलाफ आगे भी इसी प्रकार नियमित अभियान जारी रहेगा। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और यातायात नियमों का पालन कर सुगम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

3 8 3 2 9 9
Total Users : 383299
Total views : 622984

शहर चुनें