April 6, 2026 1:31 am

April 6, 2026 1:31 am

आज का राशिफल | 17 फरवरी 2026, मंगलवार(चंद्रमा मकर राशि में स्थित)

मेष राशि

आज चंद्रमा आपकी राशि से दसवें भाव में रहेगा। दिन लाभदायी रहेगा। व्यापार में अपेक्षित सफलता मिलने के योग हैं और आय में वृद्धि होगी। मनोरंजन, सामाजिक कार्यक्रमों और घूमने-फिरने की योजनाएं बन सकती हैं। घर की साज-सजावट पर खर्च करेंगे। वाहन सुख प्राप्त होगा। किसी रमणीय स्थल पर जाने का कार्यक्रम भी बन सकता है।

 

वृषभ राशि

चंद्रमा नवें भाव में रहेगा। आज आप व्यापार को आगे बढ़ाने पर ध्यान देंगे। नई योजनाओं से लाभ मिलेगा, हालांकि सफलता में थोड़ी देरी संभव है। दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल होंगी। नौकरीपेशा लोगों को मीटिंग या पदोन्नति का अवसर मिल सकता है। पिता और वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा। दांपत्य जीवन में चल रहा विवाद समाप्त हो सकता है।

 

मिथुन राशि

चंद्रमा आठवें भाव में रहेगा। खान-पान पर विशेष ध्यान दें। नकारात्मक विचारों से दूर रहने पर मानसिक शांति मिलेगी। अनैतिक कार्यों से दूरी बनाकर रखें। आकस्मिक यात्रा संभव है। दोपहर बाद कोई शुभ समाचार मिल सकता है। साहित्य, लेखन और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। नौकरीपेशा लोग अधिकारियों से बहस से बचें।

 

कर्क राशि

चंद्रमा सातवें भाव में रहेगा। आज भावनात्मक रिश्ते प्रगाढ़ हो सकते हैं। मित्रों के साथ समय बिताने से मन प्रसन्न रहेगा। दोपहर बाद स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रह सकता है। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। क्रोध और वाणी पर नियंत्रण आवश्यक है। नए कार्य की शुरुआत के लिए दिन अनुकूल नहीं है। जीवनसाथी से मतभेद से बचें।

 

सिंह राशि

चंद्रमा छठे भाव में रहेगा। व्यवसाय विस्तार के प्रयास सफल हो सकते हैं। साझेदारी से लाभ के योग हैं। धन प्राप्ति से आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। अच्छे वस्त्र और भोजन का आनंद मिलेगा। छोटी यात्रा संभव है। नौकरी और शिक्षा के क्षेत्र में भी सकारात्मक परिणाम मिलेंगे।

 

कन्या राशि

चंद्रमा पांचवें भाव में रहेगा। वस्त्र या आभूषण की खरीद से प्रसन्नता मिलेगी। कला और रचनात्मक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार में कठिन कार्य पूरे होने से आत्मविश्वास बढ़ेगा। नौकरी में अनुकूल वातावरण रहेगा। विरोधियों पर विजय मिलेगी। प्रेम और दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी। विद्यार्थियों के लिए समय लाभकारी है।

 

तुला राशि

चंद्रमा चौथे भाव में रहेगा। दिन मध्यम फलदायी रहेगा। संपत्ति संबंधी मामलों में सावधानी रखें। माता के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। पारिवारिक विवाद से बचें। दोपहर बाद ऊर्जा बढ़ेगी और लक्ष्य पूरे कर पाएंगे। विद्यार्थियों के लिए समय अच्छा है। अविवाहितों के लिए रिश्ता तय होने के योग हैं।

 

वृश्चिक राशि

चंद्रमा तीसरे भाव में रहेगा। व्यापार के लिए दिन अनुकूल है। पारिवारिक उलझनों का समाधान होगा। संपत्ति से जुड़े कार्यों में सफलता मिलेगी। भाई-बहनों से संबंध मधुर रहेंगे। दोपहर बाद अधूरे कामों से तनाव हो सकता है। धन हानि और सामाजिक मतभेद की संभावना है, सतर्क रहें।

 

धनु राशि

चंद्रमा दूसरे भाव में रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। आध्यात्मिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। आर्थिक लाभ के योग हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई पर अधिक ध्यान देना होगा। दोपहर बाद स्थितियां बेहतर होंगी। दुविधाएं दूर होंगी। नौकरीपेशा लोगों को अधिकारियों की प्रशंसा मिलेगी। प्रेम जीवन संतोषजनक रहेगा।

 

मकर राशि

चंद्रमा पहले भाव में रहेगा। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। व्यापार और नौकरी दोनों में अनुकूल वातावरण रहेगा। कार्य सरलता से पूरे होंगे। नया लक्ष्य मिल सकता है। दोपहर बाद नकारात्मक विचार परेशान कर सकते हैं। शेयर बाजार में निवेश संभव है। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा, बाहर के खाने से बचें।

 

कुंभ राशि

चंद्रमा बारहवें भाव में रहेगा। धार्मिक और सामाजिक कार्यों पर खर्च होगा। मित्रों या संबंधियों से विवाद की आशंका है। वाहन चलाते समय या इलाज शुरू करते समय सावधानी रखें। दोपहर बाद काम आसानी से पूरे होंगे। दफ्तर में प्रभाव बढ़ेगा। मानसिक शांति मिलेगी। दांपत्य जीवन में मधुरता रहेगी।

 

मीन राशि

चंद्रमा ग्यारहवें भाव में रहेगा। व्यापार के लिए दिन लाभप्रद है। नए रिश्ते बन सकते हैं। विवाह योग्य जातकों का रिश्ता तय हो सकता है। मित्रों से उपहार मिल सकता है। दोपहर बाद सरकारी कामों में रुकावट आ सकती है। मेहनत अधिक और फल कम मिलेगा, धैर्य रखें। आध्यात्मिक झुकाव बढ़ेगा, थकान महसूस हो सकती है।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 4 0
Total Users : 291340
Total views : 493636

शहर चुनें