Mohali Bomb Threat: देश में लगातार हर दिन बम की धमकियों का सिलसिला थम नहीं रहा है। आज सुबह पंजाब में मोहाली के स्कूलों को फिर से उड़ाने की धमकी मिली है। बताया जा रहा है कि ये धमकी एक मेल के जरिए दी गई है। इसके बाद पुलिस एक्शन में आ गई। स्कूलों को खाली करवा दिया गया है।

इस थ्रेट मेल में फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र किया गया है। यहां CM भगवंत मान भर्ती हैं। जानकारी के मुताबकि, सुबह साढ़े 8 बजे के करीब यह मेल आई। बता दें पिछले कल सोमवार से ही स्कूलों का समय बदला गया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे स्कूल में पहुंच गए थे। वहीं, जैसे ही पता चला कि मेल में फोर्टिस अस्पताल का भी जिक्र है, तो सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। तुरंत पुलिस के दस्ते व अधिकारी मौके पर पहुंच गए। वहीं धमकी मिलने के बाद फेज-2 के ज्ञान ज्योति स्कूल में छुट़टी कर दी है। स्कूल के अंदर टीम चेकिंग कर रही है। मेल में बम बलास्ट का 11 बजे समय लिखा गया है।
यह भी पढ़े : https://babugirihindi.com/archives/6749














Total Users : 417351
Total views : 668730