August 28, 2026 10:15 am

August 28, 2026 10:15 am

पंजाब में भी होगी भाजपा सरकार पीएम मोदी के नेतृत्व में आर्थिक प्रबंधन में पंजाब बनेगा नंबर वन:सीएम सैनी

वित्त मंत्री के रूप में सीएम सैनी ने बेहतर वित्तीय प्रबंधन और आंकड़ों सहित विपक्ष पर किया कड़ा प्रहार
पवन चोपड़ा
चंडीगढ़ । हरियाणा बजट सत्र को लेकर मुख्यमंत्री नायब सैनी कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहते ।जिसको लेकर पिछले काफी दिनों से वे प्रदेश के हर वर्ग के साथ बातचीत कर और उनके सुझाव लेने के लिए मंत्रियों सहित उनके सबसे भरोसेमंद मुख्य प्रधान सचिव सीएम राजेश खुल्लर भी फील्ड में उतरे हुए हैं। वही मंगलवार को चंडीगढ़ स्थित हरियाणा निवास पत्रकार वार्ता के दौरान उन्होंने आंकड़ों सहित एक कुशल वित्तीय प्रबंधक के तौर पर अपनी और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस सरकार के समय पेश किए गए बजट और वित्तीय प्रबंधन को लेकर विपक्ष को आईना दिखाते हुए करारा प्रहार किया।

देश भर में हरियाणा पहले स्थान पर नायब सैनी
सीएम ने आंकड़ों सहित बताया कि वर्ष 2024 _25 हरियाणा का राजकीय कोष घाट 2.83 प्रतिशत रहा जबकि 2014-15 में यह है 2.88 प्रतिशत रहा। जिसमें प्रदेश को लोन लेने के लिए निर्धारित सीमा 3 % है और अभी 3 % ही है। इसी प्रकार से 16 वित्तीय वियोग में साल 2026 _31 में हरियाणा को केंद्र से मिलने वाले करो में 1.093% से बढ़ोतरी होकर 1. 361 प्रतिशत हो गई है। जिसमें ऐतिहासिक 24 . 52% वृद्धि हुई है। इसी प्रकार कांग्रेस के शासन में 12वे वित्त आयोग में 1.075,13वे 2010 से 15, 1.048 होने के साथ हरियाणा देश भर 16वे स्थान पर था। जबकि 14 में वित्त आयोग में 17 नंबर और 15वे मे 21नंबर पर था। आज हमारी सरकार में 16वे वित्त आयोग मे प्रदेश के इतिहास में सर्वाधिक वृद्धि हुई है। आज हरियाणा प्रदेश पहले स्थान पर है

बेरोजगारी पर नीति आयोग के आंकड़ों से दिया जवाब
सैनी ने बताया कि वर्ष 2004 और 05 हरियाणा में 90 लाख 61हजार सरकारी और गैर सरकारी उपक्रमों में कार्य कर रहे थे। इसी प्रकार 2014-15 में यह घटकर 86 लाख 93 हजार रह गया। जबकि अब वर्ष 2023 _24 में हरियाणा में रोजगार का आंकड़ा 1 करोड़ 10 लाख तक पहुंच गया है। यही नहीं कांग्रेस के शासन काल में तो 3 लाख 68हजार लोगों को अपना रोजगार गवाना पड़ा था। इसके अलावा हमारी सरकार में वर्ष 2023 और24 मे 27 लाख लोगों को रोजगार के नए अवसर मिले यह भी हमारी बड़ी उपलब्धि है। जबकि देश के सभी राज्यों और केंद्र प्रशासित राज्यों में वर्ष 2004 और 05 में रोजगार मामले में हरियाणा शहरी क्षेत्र में 17वे स्थान पर था अब 8वे पर आ गए हैं। इसी प्रकार ग्रामीण रोजगार में 22 में नंबर पर थे जो कि वर्ष 23 _ 24 में 15 वे स्थान पर आ गए हैं

विपक्ष ने खोली झूठ की दुकान
उन्होंने मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि इनके पास बोलने के लिए कुछ भी नहीं है। ये चाइनीस सामान लेकर घूम रहे हैं उसका भरोसा ही नहीं चलेगा भी या नहीं। इन्होंने ने तो झूठ की दुकान खोल रखी। उन्होंने कहा कि आज हमारी सरकार की बेहतरीन वित्तीय प्रबंधन की बदौलत हरियाणा देश भर में नंबर एक होने के साथ-साथ हरियाणा सरकार किसी भी प्रकार से प्राकृतिक आपदा आने पर तुरंत पीड़ित के खातों में पैसे डाल रही है।
हरियाणा में बाहरी युवकों के लगने पर उन्होंने बताया कि हरियाणा राज्य के युवा भी यूपी, पंजाब,राजस्थान और गुजरात सहित देश के अन्य राज्यों में नौकरियां कर रहे हैं। इसके अलावा उन्होंने पेंशन मामले को लेकर अप्रत्यक्ष रूप से इनेलो पर भी तंग करते हुए कहा कि आजकल कुछ लोग श्रेय लेने की बात करते हैं

मोदी नेतृत्व में पंजाब भी होगा नंबर वन
उन्होंने कहा कि आज सोशल मीडिया, मीडिया हर तरह का सूचना तंत्र हर जगह मौजूद है ।ऐसे में हरियाणा का भाजपा मॉडल का चर्चा पड़ोसी राज्य में भी है। जिसके चलते पंजाब में भी कमल खिलेगा। जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जहां आने वाले विधानसभा चुनाव में पंजाब में भाजपा की सरकार बनेगी ।वही बेहतरीन वित्तीय प्रबंधन के जरिए पंजाब को भी नंबर वन बनाया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 6 3
Total Users : 399363
Total views : 644633

शहर चुनें