पवन चोपड़ा
चंडीगढ़। जिसके आसपास परिंदा भी पर न मार सके जहां आम तो क्या खास को भी मिलने के लाइन मे लगना पड़े। लेकिन भीड़ से आई एक आवाज को सुनते ही पास बुलाया ही नही बल्कि बहुत कम लोगों को नसीब होने वाली उड़न खटोले मे बैठना और वो भी प्रदेश के मुखिया नायब सैनी के साथ। ऐसा ही सपने सा दिखने वाला नजारा बांगर की धरती उचाना मे सच हुआ।
जहां सीएम सैनी रैली स्थल पर अपने हेलीकॉप्टर मैं बैठकर जैसे ही उड़ने लगे तभी भीड़ से आवाज आई।
ओ ताऊ हमनै भी बिठा लै जहाज म्ह, बिठावैगा के ! सीएम ने जैसे ही युवक की आवाज सुनी तुरंत ही उन्होंने ब उक्त युवक को अपने पास बुलाया ही नही जहाज मे बैठाया भी।
पिछले दिनों हिसार दौरे पर भी सीएम ने सड़क पर ही अलाव सेकते हुए ही लोगो की समस्या सुन उनका निवारण भी किया था। उस समय भी वहां बैठे एक व्यक्ति ने कहा था की सीएम साहब आप तो ताऊ यानी पूर्व उप प्रधानमंत्री देवीलाल की तरह हर किसी से मिलते हो।
मुख्यमंत्री नायब सैनी की सादगी, मिलनसार छवि और हंसमुख चेहरे ने मौजूदा दौर की राजनीति के मायने ही बदल दिए हैं।
सैनी आले ठेठ देसी लहजे मा आवाज मारी
: “ओ ताऊ सैनी, मन्नै भी बिठा लै जहाज म्ह, बिठावैगा के !”, जब हैलीपैड पर अपने हेलकॉप्टर में हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी बैठने लगे तो एक युवक ने कुछ इसी अंदाज़ में सीएम को आवाज दी सीएम ने जैसे ही युवक को अपने पास बुलाया देखते ही देखे उसका वीडियो सोशल मीडिया की सुर्खियां बन गया।
दरअसल जींद के उचाना जिले में ये घटना हुई जहां सीएम सैनी ने हेलीकॉप्टर से के बाहर से आई इस आवाज़ को सुना और फिर सुरक्षाकर्मियों को आदेश दिए कि इस युवक को बुलाकर लाइए । जिसके बाद एक पुलिसकर्मी युवक को बुलाकर लाता है और हेलीकॉप्टर की तरफ ले जाता है
बाबा की दया तै सोनू जहाज म्ह !
युवक का नाम सोनू है उसका कहना है कि सीएम साहब ने रुक्का सुन लिया और सोनू सीधा जहाज म्ह, बाबा की दया तै । इस घटना की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। वहीं सीएम द्वारा अपने पास बुलाया गया युवक भी देखते ही देखते स्टार बन गया
सैनी की बढ़ती हुई लोकप्रियता के जादुई तिलिस्म को कैसे तोड़ेगा विपक्ष
एक तरफ जहां लगातार तीन चुनाव हार चुकी कांग्रेस आज भी अलग-अलग खेमों में बटी है।
उसके बावजूद भी पार्टी हित से ज्यादा स्वयं हित को तरजीह देने वाले कांग्रेसी मुख्यमंत्री नायब सैनी की इस छवि का तोड़ कैसे निकाल पाएंगे। जबकि नायब समय के समय के साथ-साथ खुद को एक बड़े नेता ही नहीं बल्कि मंजे राजनीतिज्ञ की तरह हुए जन नेता के रूप में खुद को स्थापित कर चुके हैं











Total Users : 291947
Total views : 494479