April 5, 2026 11:43 pm

April 5, 2026 11:43 pm

चंडीगढ़ यूटी कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी, नए लेबर कोड का कड़ा विरोध

चंडीगढ़: केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए चार नए लेबर कोड के विरोध में यूटी चंडीगढ़ के कर्मचारियों का आंदोलन तेज होता जा रहा है। शुक्रवार को कोऑर्डिनेशन कमेटी ऑफ गवर्नमेंट एंड एमसी एम्प्लॉईज एंड वर्कर्स, यूटी चंडीगढ़ के बैनर तले इंजीनियरिंग विभाग के कर्मचारियों ने मेंटेनेंस बूथ, सेक्टर-38 के गेट के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।
प्रदर्शन के दौरान वक्ताओं ने चारों नए लेबर कोड को “गुलामी के नए दौर की शुरुआत” बताते हुए कहा कि ये कानून भारतीय संविधान में दिए गए मौलिक अधिकारों का खुला उल्लंघन हैं। यूनियन नेताओं का आरोप है कि लेबर कोड लागू होने से मजदूरों का वेतन घटेगा, वेतन कटौती बढ़ेगी, काम के घंटे बढ़ेंगे और ओवरटाइम के अवसर कम हो जाएंगे।
अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा असर
लीडरशिप ने कहा कि फिक्स्ड टर्म कॉन्ट्रैक्ट जैसे प्रावधानों से कंपनियों को छंटनी की खुली छूट मिल जाएगी। इससे मजदूरों की आय और खरीद शक्ति घटेगी, जिसका सीधा असर उत्पादन और देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। साथ ही, सट्टा बाजार को बढ़ावा मिलेगा और कंपनियों की मनमर्जी बढ़ेगी।
नए श्रम कानूनों में हड़ताल के अधिकार पर भी कई पाबंदियां लगाई गई हैं, जिससे मजदूरों की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। विवादों के निपटारे की प्रक्रिया भी लंबी और जटिल हो जाएगी।
मुख्य मांगें
कोऑर्डिनेशन कमेटी ने मांग की कि:
चारों लेबर कोड में शामिल मजदूर विरोधी प्रावधानों को तुरंत हटाया जाए।
आउटसोर्स वर्करों को समान काम के लिए समान वेतन दिया जाए और उनके लिए सुरक्षित पॉलिसी बनाई जाए।
पेमेंट ऑफ बोनस एक्ट को लागू किया जाए।
वेतन हर महीने की 7 तारीख तक सुनिश्चित किया जाए।
डेली वेज वर्करों को 13.3.15 की पॉलिसी के सभी लाभ दिए जाएं।
विभागों में खाली पद जल्द भरे जाएं।
एक अलग प्रस्ताव के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया विंग में आउटसोर्स वर्करों के पीएफ घोटाले की निष्पक्ष जांच और यूनियन प्रधान को तुरंत नौकरी पर बहाल करने की भी मांग की गई।
आंदोलन का एलान
लीडरशिप ने प्रशासन से कोऑर्डिनेशन कमेटी के प्रतिनिधियों के साथ तुरंत बैठक कर समाधान निकालने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी गई कि मांगें न माने जाने पर आंदोलन और तेज किया जाएगा।
9 फरवरी से भूख हड़ताल शुरू की जाएगी
26 मार्च को यूटी सचिवालय का घेराव किया जाएगा
अगला विरोध प्रदर्शन 7 जनवरी को होगा
नेताओं का संबोधन
प्रदर्शन को कोऑर्डिनेशन कमेटी के अध्यक्ष सतिंदर सिंह, महासचिव राकेश कुमार, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट राजिंदर कुमार, रघुवीर चंद, कैशियर किशोरी लाल सहित सीवर, इलेक्ट्रिकल, सीटीयू कंडक्टर, वाटर सप्लाई, हॉर्टिकल्चर, सिक्योरिटी, रोड वर्कर्स, फायरमैन, स्पोर्ट्स और अन्य विभागों की विभिन्न यूनियनों के प्रतिनिधियों ने संबोधित किया।
BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 3 4
Total Users : 291334
Total views : 493630

शहर चुनें