June 29, 2026 4:20 pm

June 29, 2026 4:20 pm

Press Information Bureau के गुजरात भ्रमण में अहमदाबाद में एडीजी का संबोधन

मीडिया प्रतिनिधियों को विकास योजनाओं की दी विस्तृत जानकारी, डॉ. विनोद शर्मा ने भेंट किया काव्य संग्रह “अरुणिमा”
चंडीगढ़/अहमदाबाद: Press Information Bureau (पीआईबी) द्वारा आयोजित मीडिया प्रतिनिधियों के गुजरात भ्रमण कार्यक्रम के तहत अहमदाबाद में पीआईबी के अतिरिक्त महानिदेशक प्रशांत अठ्ठबाले ने प्रतिनिधिमंडल को संबोधित किया। उन्होंने भ्रमण कार्यक्रम की रूपरेखा, उद्देश्य तथा प्रस्तावित गतिविधियों की विस्तृत जानकारी साझा की।
एडीजी ने बताया कि इस विशेष मीडिया दौरे में जम्मू-कश्मीर, चंडीगढ़ और जालंधर से मीडिया प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों को शामिल किया गया है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य विभिन्न क्षेत्रों के पत्रकारों के बीच सूचना के प्रभावी आदान-प्रदान, समन्वय और संवाद को सुदृढ़ करना है।
उन्होंने कहा कि ऐसे भ्रमण कार्यक्रमों से मीडिया प्रतिनिधियों को राज्यों में चल रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और नीतिगत पहलों को जमीनी स्तर पर समझने का अवसर मिलता है, जिससे आमजन तक सटीक और प्रमाणिक जानकारी पहुंचाने में मदद मिलती है।
कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ संपादक डॉ. विनोद कुमार शर्मा ने अपना काव्य संग्रह “अरुणिमा” एडीजी को भेंट कर सम्मान व्यक्त किया। यह अवसर साहित्य और पत्रकारिता के सुंदर समन्वय का प्रतीक बना।
इस गुजरात भ्रमण का उद्देश्य मीडिया प्रतिनिधियों को राज्य में चल रहे विकास मॉडल, औद्योगिक प्रगति, आधारभूत संरचना, सामाजिक कल्याण योजनाओं एवं केंद्र व राज्य सरकार की प्रमुख पहलों से अवगत कराना है, ताकि इन योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जा सके।
भ्रमण कार्यक्रम के आगामी चरणों में विभिन्न विकास परियोजनाओं और संस्थानों का दौरा भी शामिल है, जहां प्रतिनिधिमंडल को प्रत्यक्ष रूप से कार्यों का अवलोकन कराया जाएगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 5 6 2 1 3
Total Users : 356213
Total views : 586345

शहर चुनें