October 12, 2026 7:46 pm

October 12, 2026 7:46 pm

गुजरात के उपमुख्यमंत्री  हर्ष रमेशभाई संघवी ने मीडिया दौरे में गिनाईं गुजरात सरकार की उपलब्धियां

कानून-व्यवस्था से लेकर हरित विकास, खेल और उद्योग तक—राज्य की प्राथमिकताओं पर विस्तार से रखी बात

रमेश गोयत
गांधीनगर/चंडीगढ़। प्रेस सूचना ब्यूरो के मीडिया दौरे के दौरान गुजरात के उपमुख्यमंत्री हर्ष रमेशभाई संघवी मीडिया प्रतिनिधियों ने मुलाकात कर विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर चर्चा की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने राज्य सरकार की नीतियों, उपलब्धियों और भविष्य की योजनाओं को विस्तार से प्रस्तुत किया। उन्होंने कानून-व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, नवीकरणीय ऊर्जा, खेल संस्कृति और औद्योगिक विकास को सरकार की प्रमुख प्राथमिकताएं बताया।

अवैध रेस ड्राइविंग पर सख्त रुख
उपमुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि राज्य सरकार अवैध रेस ड्राइविंग के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपना रही है। उन्होंने बताया कि हाल ही में एक गंभीर मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। सरकार का उद्देश्य सख्त कार्रवाई के माध्यम से कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखना है।

हरित गुजरात की दिशा में बड़ा अभियान
पर्यावरण संरक्षण पर जोर देते हुए उन्होंने कहा कि राज्य में हरित क्षेत्र बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। सरकार ने एक ही मौसम में लगभग 10 लाख पौधे लगाने का लक्ष्य तय किया है। यह पहल पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

नवीकरणीय ऊर्जा में अग्रणी स्थान
उपमुख्यमंत्री ने बताया कि नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में गुजरात देश के अग्रणी राज्यों में शामिल है और भारत के कुल उत्पादन में लगभग 65 प्रतिशत योगदान दे रहा है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ और हरित ऊर्जा को बढ़ावा देना राज्य सरकार की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

“खेल महाकुंभ” से खेल संस्कृति को मजबूती
राज्य में खेलों को बढ़ावा देने के लिए “खेल महाकुंभ” जैसे आयोजन किए जा रहे हैं, जिनमें गांव से लेकर राज्य स्तर तक खिलाड़ियों को मंच मिलता है। इसी सक्रियता के कारण गुजरात को राष्ट्रीय खेलों की मेजबानी का अवसर मिला है।
उन्होंने बताया कि अहमदाबाद में विकसित हो रहे विशाल खेल परिसर में पिछले 28 महीनों से विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है, जिससे खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं मिल रही हैं।
पुलिस प्रशिक्षण और खेल विज्ञान पर फोकस
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में आधुनिक पुलिस प्रशिक्षण केंद्रों के विकास पर तेजी से कार्य हो रहा है। साथ ही खेल विज्ञान के क्षेत्र में अत्याधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार लाया जा सके।

औद्योगिक उत्पादन में नई ऊंचाई
औद्योगिक विकास का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि राज्य में Maruti Suzuki से संबंधित इकाइयों में प्रतिवर्ष लगभग 20 लाख वाहनों का उत्पादन किया जा रहा है। इससे रोजगार सृजन और आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिल रही है।

संतुलित विकास के लिए प्रतिबद्ध सरकार
उपमुख्यमंत्री हर्ष रमेशभाई संघवी ने कहा कि गुजरात सरकार कानून-व्यवस्था, पर्यावरण संरक्षण, खेल विकास, ऊर्जा उत्पादन और औद्योगिक प्रगति के क्षेत्रों में संतुलित और समावेशी विकास के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने विश्वास जताया कि राज्य आने वाले वर्षों में विकास के नए मानक स्थापित करेगा।

 

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 2 7 7
Total Users : 429277
Total views : 684549

शहर चुनें