August 28, 2026 8:56 am

August 28, 2026 8:56 am

चंडीगढ़: सेक्टर-17 स्थित HDFC बैंक में चली गोली, सुरक्षा गार्ड घायल

चंडीगढ़ : शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र सेक्टर-17 में स्थित HDFC Bank की शाखा में मंगलवार दोपहर उस समय हड़कंप मच गया, जब बैंक परिसर के अंदर अचानक गोली चल गई। गोली चलने की आवाज से बैंक में मौजूद कर्मचारी और ग्राहक घबरा गए और कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल बन गया।

लाइसेंसी बंदूक से चली गोली
प्राथमिक जानकारी के अनुसार, यह गोली बैंक में तैनात एक सुरक्षा गार्ड की लाइसेंसी बंदूक से चली। बताया जा रहा है कि दोपहर करीब 2 बजे गार्ड अपनी बंदूक संभाल रहा था, तभी अचानक ट्रिगर दब गया और फायर हो गया। गोली गार्ड की जांघ में लगी, जिससे वह घायल हो गया।

हालत खतरे से बाहर
घटना के तुरंत बाद घायल गार्ड को उपचार के लिए सेक्टर-16 स्थित अस्पताल ले जाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक उसकी हालत खतरे से बाहर है और इलाज जारी है।
सूचना मिलते ही सेक्टर-17 थाना पुलिस मौके पर पहुंची। एहतियातन बैंक परिसर को कुछ समय के लिए खाली करवाया गया और हालात को नियंत्रित किया गया। पुलिस ने बैंक स्टाफ और वहां मौजूद ग्राहकों से पूछताछ की।

सीसीटीवी फुटेज की जांच जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है ताकि यह स्पष्ट हो सके कि गोली किन परिस्थितियों में चली। साथ ही सुरक्षा गार्ड की बंदूक की भी तकनीकी जांच की जा रही है, जिससे यह पता लगाया जा सके कि घटना लापरवाही का नतीजा थी या किसी तकनीकी खराबी के कारण हुई।
फिलहाल शुरुआती जांच में इसे एक हादसा माना जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए विस्तृत जांच कर रही है। घटना के बाद कुछ समय तक बैंक में दहशत का माहौल रहा, लेकिन अब स्थिति पूरी तरह सामान्य बताई जा रही है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 4 1
Total Users : 399341
Total views : 644604

शहर चुनें