September 20, 2026 3:53 am

September 20, 2026 3:53 am

होली के मद्देनजर कालका रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा चाक-चौबंद, पुलिस-GRP-RPF ने चलाया सघन चेकिंग अभियान

पुलिस की अपील: किसी भी लावारिस वस्तु, बैग या संदिग्ध डिब्बे को न छुएं, इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें

कालका/पंचकूला/ 01 मार्च:- होली के त्योहार को देखते हुए यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए पंचकूला पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हो गई है। इसी कड़ी में रविवार को कालका रेलवे स्टेशन पर पुलिस द्वारा एक विशेष सर्च और कोम्बिंग ऑपरेशन चलाया गया। यह अभियान कालका थाना प्रभारी इंस्पेक्टर मनसा राम के नेतृत्व में जीआरपी, आरपीएफ के संयुक्त सहयोग से संपन्न हुआ।
अभियान के दौरान पुलिस बल ने रेलवे स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वारों सहित प्लेटफॉर्म और प्रतीक्षालयों में सघन चेकिंग की। सुरक्षा बलों ने संदिग्ध लगने वाले व्यक्तियों से पूछताछ की और यात्रियों के बैग व अन्य सामान की बारीकी से तलाशी ली। इसके साथ ही स्टेशन परिसर के कोने-कोने में कोम्बिंग की गई ताकि सुरक्षा व्यवस्था में कोई चूक न रहे।
डीसीपी पंचकूला सृष्टि गुप्ता ने सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी देते हुए बताया कि होली के पावन पर्व पर ट्रेनों में यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ती है, जिसका फायदा उठाकर असामाजिक तत्व किसी अप्रिय घटना को अंजाम दे सकते हैं। उन्होंने कहा, “त्योहारों के समय स्टेशनों पर लोगों की आवाजाही काफी बढ़ जाती है, जिसे देखते हुए यह विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया है। यात्रियों की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता है और आने वाले कुछ दिनों तक यह निगरानी और सख्त की जाएगी।”
निरीक्षण के दौरान पुलिस टीम ने यात्रियों और स्टेशन पर मौजूद आमजन को सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया। इंस्पेक्टर मनसा राम ने लोगों को सलाह दी कि वे किसी भी लावारिस वस्तु, बैग या संदिग्ध डिब्बे को न छुएं, क्योंकि यह खतरनाक हो सकता है। पुलिस ने अपील की है कि यदि किसी को भी स्टेशन परिसर या रेलगाड़ी में कोई संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति दिखाई दे, तो इसकी सूचना तुरंत मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को दें या हेल्पलाइन नंबर पर सूचित करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 0 0
Total Users : 416500
Total views : 667586

शहर चुनें