September 20, 2026 12:57 am

September 20, 2026 12:57 am

23 मार्च को होने वाला युवा सम्मेलन अब नरवाना की बजाय जींद की नई अनाज मंडी में होगा: करण चौटाला

चंडीगढ़, 1 मार्च। इंडियन नेशनल लोकदल के युवा प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय प्रभारी करण चौटाला ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया की 23 मार्च को नरवाना में आयोजित किए जाना वाला प्रदेश स्तरीय युवा सम्मेलन का स्थान बदल दिया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदेश के सभी जिलों से जगह बदलने की मांग आने के कारण सर्वसम्मति से अब जींद स्थित नई अनाज मंडी में ये युवा सम्मेलन होना तय किया गया है। जींद की नई अनाज मंडी की कैपेसिटी भी नरवाना के मुकाबले कई गुना अधिक है और पूरे प्रदेश के सभी जिलों से आने वाले युवाओं के लिए पहुँचने में भी आसानी रहेगी।

करण चौटाला ने कहा कि बीजेपी सरकार ने युवाओं की बहुत बेक़द्री की हुई है जिसके कारण हरियाणा का युवा बेहद हताश और निराश है और बीजेपी सरकार द्वारा रोज़गार और सरकारी नौकरियाँ उपलब्ध ना करवाने और सरकारी नौकरियों में बाहर के लोगों को तरजीह देने के बेहद आक्रोशित है। इस युवा सम्मेलन में पूरे हरियाणा के सभी जिलों से युवा आयेंगे और सरकार को युवा विरोधी नीतियों के खिलाफ हुंकार भरेंगे। करण चौटाला ने बीजेपी सरकार को चेताते हुए कहा कि हरियाणा का युवा इतना कमजोर नहीं है जो अपनी अनदेखी के चलते चुप बैठ जाएगा। इनेलो का युवा संगठन प्रदेश के युवाओं की आवाज बनकर उनके हकों की लड़ाई लड़ने को तैयार है। ये युवा सम्मेलन आगे आने वाले युवाओं के भविष्य की दशा और दिशा तय करेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 4 5 6
Total Users : 416456
Total views : 667537

शहर चुनें