April 11, 2026 1:56 pm

April 11, 2026 1:56 pm

हरियाणा की संस्कृति और स्कूली छात्राओं की गरिमा से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं- हसला

गायक बादशाह के गाने ‘टटिरी’ पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग

हरियाणा की बेटियों की गरिमा और हमारी सांस्कृतिक मर्यादाओं के साथ खिलवाड़ किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा
पंचकूला। हरियाणा स्कूल लेक्चरर्स एसोसिएशन (हसला) के राज्य प्रधान सतपाल सिंधु ने गायक बादशाह के हाल ही में जारी गाने टटिरी में प्रयुक्त आपत्तिजनक सामग्री को लेकर कड़ा विरोध जताया है तथा हरियाणा सरकार से इस गाने पर तत्काल प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
सतपाल सिंधु ने कहा कि इस गाने में हरियाणा के ग्रामीण परिवेश, रोडवेज बस, जोहड़ तथा स्कूली छात्राओं के दृश्य दिखाए गए हैं। गाने के प्रारंभिक दृश्य में स्कूल जाने के लिए तैयार छात्राओं को दिखाया गया है, जिसके बाद गाने में ऐसे शब्दों और संवादों का प्रयोग किया गया है जो छात्राओं की गरिमा और समाज की मर्यादा के प्रतिकूल प्रतीत होते हैं।
उन्होंने कहा कि इस प्रकार की सामग्री से न केवल समाज में गलत संदेश जाता है बल्कि विद्यार्थियों और युवाओं की सोच पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। हरियाणा अपनी समृद्ध संस्कृति, सामाजिक मूल्यों और नारी सम्मान की परंपरा के लिए पूरे देश में जाना जाता है। ऐसे में किसी भी माध्यम से हरियाणा की संस्कृति और स्कूली छात्राओं को लेकर अशोभनीय संकेत देना अत्यंत निंदनीय है।
हसला ने हरियाणा के मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से मांग की है कि इस गाने की सामग्री की तुरंत जांच करवाई जाए और यदि इसमें आपत्तिजनक सामग्री पाई जाती है तो इस पर तत्काल प्रभाव से प्रतिबंध लगाया जाए। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार की आपत्तिजनक सामग्री के विरुद्ध सख्त कदम उठाए जाएं।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 5 1 5 7
Total Users : 295157
Total views : 499165

शहर चुनें