November 25, 2026 4:22 pm

November 25, 2026 4:22 pm

सार्वजनिक स्थानों पर अंकों के जरिए सट्टा खिलाने वाले 3 मामलों में 3 आरोपी गिरफ्तार,

पंचकूला पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर बिछाया जाल, 8,250 रुपये की नकदी और सट्टे की पर्चियां बरामद

बाबूगिरी न्यूज़
पंचकूला/25 नवंबर :- पंचकूला में जुआ और सट्टेबाजी के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी अभियान के तहत क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए सार्वजनिक जगहों पर अंकों के माध्यम से लोगों को सट्टा खिलाने वाले तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8,250 रुपये की नकदी और सट्टे की पर्चियां बरामद की हैं।

मामला-1
एसीपी क्राइम विक्रम नेहरा के अनुसार, 23 नवंबर को क्राइम ब्रांच-1 की टीम को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-25 में वाटर बॉक्स के पीछे एक व्यक्ति सार्वजनिक स्थान पर लोगों को अंकों के माध्यम से सट्टा खेलने के लिए उकसा रहा है। सूचना पर इंचार्ज मनोज की अगुवाई में टीम ने योजनाबद्ध तरीके से एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। जैसे ही आरोपी ने सट्टा लगवाना शुरू किया, पहले से तैनात पुलिस टीम ने उसे रंगे हाथों काबू कर लिया। आरोपी की पहचान राज उर्फ सागर निवासी सेक्टर-26, पंचकूला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची और 3,200 रुपये की नकदी बरामद हुई। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में हरियाणा जुआ निवारण अधिनियम, 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

मामला-2
डीसीपी अमरिंदर सिंह के अनुसार, 24 नवंबर को क्राइम ब्रांच-1 की टीम सेक्टर-28 क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि सेक्टर-28, पंचकूला के आशियाना के मुख्य गेट के सामने पार्क के पास एक व्यक्ति आने-जाने वाले लोगों को अंकों के माध्यम से सट्टा खेलने के लिए उकसा रहा है। सूचना की पुष्टि के लिए पुलिस ने एक कर्मचारी को फर्जी ग्राहक बनाकर मौके पर भेजा। जैसे ही आरोपी ने सट्टा लगवाना शुरू किया, पुलिस टीम ने तुरंत दबिश देकर उसे मौके पर ही काबू कर लिया। आरोपी की पहचान संजय गुप्ता निवासी सेक्टर-17, पंचकूला के रूप में हुई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से सट्टे की पर्ची और 2,600 रुपये की नकदी बरामद की गई। आरोपी के खिलाफ थाना चंडीमंदिर में हरियाणा जुआ निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

मामला-3
डीसीपी अमरिंदर सिंह के अनुसार, 24 नवंबर को पंचकूला पुलिस को सूचना मिली कि आशियाना सेक्टर-20 में वीटा बूथ के नजदीक प्लॉटों के पास सार्वजनिक स्थान पर एक व्यक्ति लोगों को रोककर सट्टा खिलाने का अवैध कारोबार कर रहा है। सूचना के आधार पर क्राइम ब्रांच-1 की टीम ने इंचार्ज राजेश कुमार की अगुवाई में योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए एक पुलिसकर्मी को फर्जी ग्राहक बनाकर आरोपी के पास भेजा। जैसे ही आरोपी ने सट्टा लगवाना शुरू किया, फर्जी ग्राहक द्वारा निर्धारित इशारा मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर उसे काबू कर लिया। आरोपी की पहचान शिवल निवासी चंडीमंदिर के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2,450 रुपये की नकदी और सट्टे की पर्चियां बरामद कीं। आरोपी के खिलाफ थाना सेक्टर-20, पंचकूला में हरियाणा जुआ निवारण अधिनियम, 2025 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस कमिश्नर आईपीएस पंकज नैन: सार्वजनिक स्थानों पर सट्टेबाजी और जुए जैसे अवैध कारोबार को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा। ऐसे गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अवैध कमाई के इस धंधे में शामिल छोटे-बड़े सभी लोगों पर कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। आमजन से भी अपील है कि यदि उनके आसपास कोई व्यक्ति सट्टेबाजी या जुए का अवैध कारोबार करता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते ऐसे अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 6 1 2 5 6
Total Users : 461256
Total views : 728872

शहर चुनें