September 22, 2026 4:37 pm

September 22, 2026 4:37 pm

PUNJAB: विधानसभा के लिए मार्च से पहले हजारों कांग्रेसी कार्यकर्ता हिरासत में लिए,

पंजाब भर से पहुंचे हजारों कार्यकर्ता सरकार से उसके वादों पर जवाब मांगना चाहते थे

पार्टी नेताओं ने कानून-व्यवस्था और आर्थिक स्थिति पर विफलता को लेकर आप सरकार को घेरा
चंडीगढ़, 6 मार्च: पंजाब भर से आए हजारों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आज मुख्यमंत्री भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा लोगों से किए गए वादे पूरे न करने के विरोध में बड़े स्तर पर प्रदर्शन किया गया।
पार्टी ने खास तौर पर महिलाओं को हर महीने 1000 रुपये देने के वादे का जिक्र करते हुए, कहा कि यह वादा अभी तक पूरा नहीं किया गया है और सरकार को चार साल की बकाया राशि सहित यह पैसा देना चाहिए।
पार्टी नेताओं ने राज्य में कानून-व्यवस्था और आर्थिक हालात बिगड़ने को लेकर भी सरकार पर निशाना साधा।
गौरतलब है कि कांग्रेस ने बजट सत्र के पहले दिन पंजाब विधानसभा का ‘घेराव’ करने की योजना बनाई थी। इसके लिए कार्यकर्ता पहले से ही कांग्रेस भवन के बाहर इकट्ठा हुए और वहां से विधानसभा की ओर मार्च करने लगे।
हालांकि पुलिस ने उन्हें रास्ते में ही रोक लिया और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। इस दौरान विधानसभा के आसपास भारी पुलिस बल तैनात किया गया था, ताकि प्रदर्शनकारी वहां तक न पहुंच सकें।
इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए, पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने कहा कि मौजूदा सरकार और मुख्यमंत्री पूरी तरह नाकाम रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब पर कर्ज 4 लाख करोड़ रुपये से पार हो चुका है और जल्द ही यह 4.17 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच सकता है।
उन्होंने आरोप लगाया कि पंजाब में कोई बड़ा विकास नहीं हुआ है, जबकि आम आदमी पार्टी ने पंजाब के पैसे दिल्ली, गुजरात और गोवा में चुनाव लड़ने के लिए खर्च कर दिए। उन्होंने कहा कि बुनियादी ढांचे के विकास के लिए एक ईंट तक नहीं लगाई गई है। इस दौरान हजारों करोड़ों रुपये सिर्फ विज्ञापनों पर खर्च किए गए हैं।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सरकार को महिलाओं के लिए 1000 रुपये महीना, कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना, बकाया डीए और रेत खनन से 20,000 करोड़ रुपये की आय के दावों की भी याद दिलाई। उन्होंने कहा कि अब पंजाब के लोग आप सरकार के चार साल पूरे होने पर इन वादों का जवाब मांग रहे हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति बेहद खराब हो चुकी है। गैंगस्टर और अपराधी बेखौफ होकर हत्याएं कर रहे हैं व लोग खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। सरकार लोगों की जान-माल की सुरक्षा करने में नाकाम रही है।
पत्रकारों से एक अनौपचारिक बातचीत में, वड़िंग ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है। बम फेंके जा रहे हैं, बाबा साहेब की प्रतिमा को नुकसान पहुंचाया गया और नशे की समस्या भी बड़ा मुद्दा बनी हुई है। हम इन सभी विषयों पर प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने आम आदमी पार्टी और भाजपा के बीच गुप्त समझौते का भी आरोप लगाया, ताकि कांग्रेस को दोबारा सत्ता में आने से रोका जा सके। उनका कहना था कि अरविंद केजरीवाल और भाजपा के बीच मध्य समझौता हो चुका है।
इस दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं का धन्यवाद करते हुए, वड़िंग ने कहा कि आज के कार्यक्रम की सफलता उनके सहयोग से संभव हुई है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं को उचित सम्मान दे रही है। उन्होंने जिक्र किया कि कैसे हिमाचल प्रदेश से एक जिला कांग्रेस अध्यक्ष को राज्यसभा के लिए नामित किया गया है।
उन्होंने वादा किया कि राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने पर वह पार्टी हाईकमान को राज्य से 3 ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों और 2 जिला कांग्रेस अध्यक्षों को राज्यसभा के लिए नामित करने की सिफारिश करेंगे।
इस प्रदर्शन को पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा और पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा ने भी संबोधित किया और आप सरकार तथा मुख्यमंत्री भगवंत मान की कड़ी आलोचना की।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 1 8 1 6 9
Total Users : 418169
Total views : 669774

शहर चुनें