September 21, 2026 1:13 am

September 21, 2026 1:13 am

HARYANA: रसोई गैस के दाम बढ़ने से जनता पर दोहरी मार, कांग्रेस करेगी आंदोलन: राव नरेंद्र सिंह

चंडीगढ़: हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष Rao Narender Singh ने रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में हुई बढ़ोतरी को लेकर केंद्र सरकार और भाजपा की कड़ी आलोचना की है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार झेल रही आम जनता पर अब गैस सिलेंडर के दाम बढ़ाकर दोहरी मार डाली गई है, जिससे लोगों की आर्थिक स्थिति और मुश्किल हो गई है।

राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों के कारण देश की जनता पहले ही बढ़ती महंगाई से परेशान है। हर वर्ग का व्यक्ति इस महंगाई से जूझ रहा है, और अब रसोई गैस की कीमतों में हुई वृद्धि ने उपभोक्ताओं की कमर तोड़ दी है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता को 500 रुपये में गैस सिलेंडर देने का वादा किया था, लेकिन अब वह वादा लगभग समाप्त हो गया है। सरकार ने इसके लिए गरीबी रेखा से जुड़े मापदंड तय कर दिए हैं, जिसके कारण कई गरीब परिवारों को भी सामान्य दर पर ही सिलेंडर खरीदना पड़ रहा है।

उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत करीब 950 रुपये तक पहुंच गई है, जो आम परिवारों के बजट पर भारी बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि यह फैसला अंतरराष्ट्रीय दबाव में लिया गया है और कच्चे तेल की खरीद-फरोख्त के मामले में बाहरी हस्तक्षेप का असर भी देखने को मिल रहा है।

राव नरेंद्र सिंह ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि सरकार जल्द ही रसोई गैस के दाम कम नहीं करती है, तो हरियाणा कांग्रेस इसके खिलाफ सड़कों पर उतरकर व्यापक आंदोलन करेगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी आम जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर इस मुद्दे पर आवाज उठाएगी और सरकार को जनता के हित में फैसला लेने के लिए मजबूर करेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 3 2 8
Total Users : 417328
Total views : 668704

शहर चुनें