September 20, 2026 6:37 am

September 20, 2026 6:37 am

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सैलजा की मांग, सभी महिलाओं को 2100 रुपये प्रतिमाह दिए जाए: कुमारी सैलजा

लाडो-लक्ष्मी योजना में लगाई गई अनावश्यक और जटिल शर्तों को तुरंत हटाया जाना चाहिए
चंडीगढ़, 8 मार्च। सिरसा की सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव कुमारी सैलजा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की सभी बहनों-बेटियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए सरकारों को ठोस और प्रभावी कदम उठाने चाहिए।
कुमारी सैलजा ने कहा कि हरियाणा सरकार ने वर्ष 2025-26 के बजट में लाडो-लक्ष्मी योजना के लिए 5,000 करोड़ की घोषणा कर बड़े-बड़े दावे किए, लेकिन वास्तविकता यह है कि इस राशि का अधिकांश भाग खर्च ही नहीं किया गया। प्रदेश की लगभग 95 लाख महिलाओं में से बहुत कम महिलाओं को ही इस योजना का लाभ मिल पाया है। उन्होंने कहा कि 15 सितंबर 2025 को जारी अधिसूचना में महिलाओं के लिए कई जटिल शर्तें लगा दी गई हैं, जैसे हर महीने जीवित होने का प्रमाण देना और अन्य सरकारी सहायता लेने पर रोक। इन शर्तों के कारण बड़ी संख्या में पात्र महिलाएं इस योजना से बाहर हो गई हैं, जो कि महिला सशक्तिकरण की भावना के विपरीत है।
कुमारी सैलजा ने कहा कि कांग्रेस के संकल्प के अनुरूप प्रदेश की सभी महिलाओं को लाडो-लक्ष्मी योजना के तहत 2100 प्रतिमाह दिया जाना चाहिए तथा योजना में लगाई गई अनावश्यक और जटिल शर्तों को तुरंत हटाया जाना चाहिए, ताकि अधिक से अधिक महिलाओं को इसका लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण केवल घोषणाओं से नहीं बल्कि प्रभावी नीतियों और उनके सही क्रियान्वयन से संभव है। सरकार को चाहिए कि वह इस योजना की समीक्षा कर इसे सरल और पारदर्शी बनाए ताकि प्रदेश की हर पात्र महिला तक इसका लाभ पहुंचे। अंत में कुमारी सैलजा ने अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रदेश की महिलाओं को पुन: शुभकामनाएं देते हुए कहा कि समाज और सरकार दोनों की जिम्मेदारी है कि महिलाओं को सुरक्षित, सम्मानजनक और सशक्त वातावरण उपलब्ध कराया जाए।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 6 5 7 0
Total Users : 416570
Total views : 667677

शहर चुनें