September 20, 2026 1:38 pm

September 20, 2026 1:38 pm

वेनेजुएला संकट के बीच भारत की एडवाइजरी: गैर-जरूरी यात्रा से बचने की अपील

नई दिल्ली: वेनेजुएला में तेजी से बदले हालात के बीच भारत सरकार ने अपने नागरिकों के लिए अहम एडवाइजरी जारी की है। शनिवार रात विदेश मंत्रालय ने भारतीयों को वेनेजुएला की सभी गैर-जरूरी यात्राओं से बचने की सलाह दी है। यह कदम अमेरिका द्वारा किए गए सैन्य ऑपरेशन के बाद उठाया गया है, जिसमें वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो और उनकी पत्नी को हिरासत में ले लिया गया।
विदेश मंत्रालय ने वेनेजुएला में मौजूद भारतीय नागरिकों से भी अत्यधिक सतर्कता बरतने, अनावश्यक आवाजाही कम करने और काराकास स्थित भारतीय दूतावास के संपर्क में रहने को कहा है। मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि मौजूदा हालात में सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।
अमेरिका ने राष्ट्रपति मादुरो पर ड्रग्स तस्करी से जुड़े आरोप लगाते हुए वेनेजुएला की राजधानी काराकस में सैन्य कार्रवाई की। हालांकि मादुरो ने इन आरोपों को पहले ही खारिज किया था। अमेरिकी कार्रवाई के बाद मादुरो और उनकी पत्नी को अमेरिका ले जाया गया, जिसके बाद वेनेजुएला में राष्ट्रीय आपातकाल घोषित कर दिया गया है।

विदेश मंत्रालय के अनुसार, वेनेजुएला में किसी भी कारण से मौजूद भारतीय नागरिक दूतावास से फोन नंबर +58-412-9584288 (व्हाट्सऐप कॉल सहित) और ईमेल cons.caracas@mea.gov.in के माध्यम से संपर्क कर सकते हैं। दूतावास के आंकड़ों के मुताबिक, वेनेजुएला में लगभग 50 प्रवासी भारतीय और करीब 30 भारतीय मूल के लोग रह रहे हैं।
अमेरिकी कार्रवाई के बाद वेनेजुएला में राजनीतिक अस्थिरता गहराने की आशंका जताई जा रही है। रूस और चीन सहित कई देशों ने मादुरो की गिरफ्तारी को लेकर अमेरिका की आलोचना की है। वहीं, ऑपरेशन के कुछ घंटों बाद अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अमेरिकी युद्धपोत यूएसएस इवो जीमा पर मादुरो की तस्वीर साझा की।

https://x.com/i/status/200750116137771419

अमेरिकी अधिकारियों का कहना है कि मादुरो को न्यूयॉर्क लाया गया है, जहां उन पर ड्रग्स तस्करी को समर्थन देने के आरोपों में मुकदमा चलाया जाएगा। एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ट्रंप ने दावा किया कि सत्ता के हस्तांतरण तक अमेरिका वेनेजुएला का संचालन करेगा। उन्होंने इसे एक “सफल सैन्य ऑपरेशन” बताते हुए इसे अमेरिका की सुरक्षा को चुनौती देने वालों के लिए चेतावनी करार दिया।
फिलहाल, भारत सरकार ने अमेरिका की इस सैन्य कार्रवाई पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 7 0 1 8
Total Users : 417018
Total views : 668291

शहर चुनें