गया (बिहार)। बिहार के राज्यपाल Arif Mohammad Khan ने गया जिले के गुरुआ प्रखंड के नगवां गढ़ गांव निवासी युवा समाजसेवी डॉ. दीपक कुमार सिंह को उनके विवाह के अवसर पर शुभकामना एवं आशीर्वाद संदेश भेजा है। राज्यपाल की ओर से भेजे गए इस संदेश से क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।
नगवां गढ़ निवासी श्यामजी सिंह के पुत्र डॉ. दीपक कुमार सिंह पिछले करीब 12 वर्षों से समाज सेवा और राष्ट्र निर्माण के क्षेत्र में सक्रिय हैं। वे संस्था ‘आदर्श युवा मिशन हयूमन वेलफेयर, इंडिया’ के संस्थापक-सह-राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं और युवाओं के बीच सामाजिक सुधार तथा जनकल्याण के कार्यों में लगातार योगदान दे रहे हैं।
राजभवन पटना से प्राप्त संदेश में राज्यपाल ने डॉ. दीपक कुमार सिंह और उनकी धर्मपत्नी रागिनी सिंह के सुखद, सफल और मंगलमय वैवाहिक जीवन की कामना की है। उन्होंने नवदंपति के उज्ज्वल भविष्य के लिए अपना आशीर्वाद भी प्रेषित किया।

राज्यपाल का यह संदेश मिलने पर डॉ. दीपक सिंह के पैतृक आवास नगवां गढ़ (गुरुआ, गया) सहित आसपास के क्षेत्र में हर्ष का वातावरण है। डॉ. दीपक कुमार सिंह ने राज्यपाल के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि देश के एक सम्मानित संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्तित्व से मिला यह आशीर्वाद उनके और उनके परिवार के लिए बेहद सम्मानजनक है। उन्होंने कहा कि यह संदेश उनके वैवाहिक जीवन के लिए प्रेरणा और नैतिक बल प्रदान करेगा तथा समाज सेवा के कार्यों में और अधिक समर्पण के साथ आगे बढ़ने की ऊर्जा देगा।
उल्लेखनीय है कि डॉ. दीपक कुमार सिंह को उनके सामाजिक योगदानों के लिए दो बार मानद डॉक्टरेट की उपाधि सहित कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित किया जा चुका है। कार्यक्रमों के अनुसार 20 फरवरी 2026 को नगवां गढ़ (गया) में तिलक समारोह आयोजित किया गया था, जबकि 25 फरवरी 2026 को औरंगाबाद जिले के जोकहरी में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका विवाह सुश्री रागिनी सिंह के साथ संपन्न हुआ।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों और प्रबुद्धजनों ने राज्यपाल द्वारा भेजे गए इस शुभकामना संदेश को डॉ. दीपक सिंह के सामाजिक कार्यों के प्रति एक बड़ा सम्मान बताया और नवदंपति को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।















Total Users : 399362
Total views : 644632