August 28, 2026 9:33 am

August 28, 2026 9:33 am

CHANDIGARH: बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा चुनाव: रणधीर सिंह बधराण (गोयत) ने मांगा वकीलों का समर्थन

पूर्व चेयरमैन ने कहा—वकीलों के हितों की रक्षा और बार की मजबूती के लिए निरंतर करेंगे काम
चंडीगढ़: बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा, चंडीगढ़ के आगामी चुनावों को लेकर चुनावी माहौल तेज हो गया है। इसी कड़ी में पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह बधराण (गोयत) ने वकीलों से समर्थन और प्रथम वरीयता का वोट देने की अपील की है। चुनाव में उनका सीरियल नंबर 18 है और उन्होंने अधिवक्ताओं से उन्हें फर्स्ट प्रेफरेंस वोट देने का आग्रह किया है।
रणधीर सिंह बधराण ने कहा कि उन्हें पहले भी बार काउंसिल पंजाब एवं हरियाणा के चेयरमैन के रूप में काम करने का अवसर मिला है और उस दौरान उन्होंने वकीलों के हितों की रक्षा तथा बार के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें एक बार फिर मौका मिलता है तो वे अधिवक्ताओं के अधिकारों की रक्षा, वेलफेयर योजनाओं के विस्तार और न्यायिक व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ काम करेंगे।

उन्होंने बताया कि बार काउंसिल का मुख्य उद्देश्य अधिवक्ताओं की समस्याओं का समाधान करना और उन्हें बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसके लिए वे लगातार वकीलों के संपर्क में हैं और उनकी समस्याओं को समझकर समाधान के लिए प्रयास कर रहे हैं।
रणधीर सिंह बधराण का कार्यालय पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट के न्यू बार रूम, कमरा नंबर-1 में स्थित है, जबकि उनका चैंबर सुप्रीम कोर्ट, नई दिल्ली के आर.के. गर्ग ब्लॉक, चैंबर नंबर-29 में है। उन्होंने कहा कि वकीलों का सहयोग और विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है।
उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा कि वे चुनाव में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें और उन्हें अपना समर्थन देकर बार काउंसिल को और अधिक मजबूत बनाने में सहयोग करें।

पूर्व चेयरमैन रणधीर सिंह बधराण (गोयत) चुनाव मैदान में, सीरियल नंबर-18 पर लड़ रहे हैं चुनाव; वकीलों से मांगा प्रथम वरीयता का वोट।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 3 5 4
Total Users : 399354
Total views : 644619

शहर चुनें