May 23, 2026 11:05 pm

May 23, 2026 11:05 pm

पंचकूला में मोटिवेशनल स्पीकर प्रियंका पुनिया को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित

पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री Nayab Singh Saini ने मोटिवेशनल स्पीकर और समाजसेवी प्रियंका पुनिया को उनके उत्कृष्ट सामाजिक कार्यों के लिए सम्मानित किया। यह सम्मान पंचकूला में एक निजी चैनल द्वारा आयोजित कार्यक्रम के दौरान दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने प्रियंका पुनिया के समाज के प्रति समर्पण और उनके द्वारा किए जा रहे जागरूकता अभियानों की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए इस तरह के प्रयास बेहद महत्वपूर्ण हैं।
प्रियंका पुनिया पिछले लगभग एक दशक से सामाजिक उत्थान के लिए सक्रिय रूप से कार्य कर रही हैं। वह Aasman Foundation की स्टेट प्रेसिडेंट भी हैं। एक सर्टिफाइड पॉश (POSH) ट्रेनर के रूप में वह विभिन्न संस्थानों में प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित करती हैं।
अब तक प्रियंका पुनिया सैकड़ों संस्थानों में जाकर लाखों बच्चों, शिक्षकों, कर्मचारियों, अधिकारियों और जवानों को पर्यावरण संरक्षण, साइबर सुरक्षा, इमोशनल इंटेलिजेंस, स्ट्रेस मैनेजमेंट, स्किल डेवलपमेंट और कम्युनिकेशन स्किल्स जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक कर चुकी हैं।
उनके सामाजिक योगदान को देखते हुए उन्हें हरियाणा स्टेट अवार्ड फॉर वूमेन, आयरन लेडी अवार्ड, राष्ट्रीय गौरव अवार्ड और आइकोनिक लेडी ऑफ द डिकेड सहित कई प्रतिष्ठित सम्मानों से नवाजा जा चुका है।
वहीं, Aasman Foundation गरीब बच्चों की शिक्षा, पोषण और रोजगार के क्षेत्र में भी लगातार कार्य कर रहा है, जिससे समाज के वंचित वर्गों को आगे बढ़ने का अवसर मिल रहा है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 2 3 6 0 3
Total Users : 323603
Total views : 540335

शहर चुनें