October 13, 2026 6:32 pm

October 13, 2026 6:32 pm

विक्की के ‘पावर विदइन कॉन्क्लेव’ में प्रियंका पूनिया को “एक्सेप्शनल वूमेन ऑफ एक्सीलेंस” अवॉर्ड

चंडीगढ़। Women Indian Chamber of Commerce and Industry (विक्की) द्वारा आयोजित “पावर विदइन कॉन्क्लेव” में मोटिवेशनल स्पीकर और पॉश ट्रेनर प्रियंका पूनिया को “एक्सेप्शनल वूमेन ऑफ एक्सीलेंस” अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह कार्यक्रम चंडीगढ़ सेक्टर-22 स्थित The Piccadilly Chandigarh में आयोजित हुआ, जिसमें विभिन्न काउंसिलों से आई 200 से अधिक महिलाओं ने भाग लिया।

इस अवसर पर प्रियंका पूनिया ने कहा कि पिछली पीढ़ियों की महिलाओं—नानी, दादी, मां, चाची और बुआ—ने साहस और संघर्ष के तिनके जोड़कर आज की पीढ़ी की महिलाओं के पंख मजबूत किए हैं। अब आज की पीढ़ी का भी दायित्व है कि वह आने वाली पीढ़ी की लड़कियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करे, ताकि वे साहस और आत्मविश्वास के साथ अपनी मंज़िल हासिल कर सकें।

प्रियंका पूनिया वर्तमान में Digital Education Council की नेशनल प्रेसिडेंट हैं। वह अपने साइबर सिक्योरिटी अवेयरनेस सत्रों के माध्यम से डिजिटल स्पेस में महिलाओं की सुरक्षा और जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार काम कर रही हैं।

उन्होंने प्रसिद्ध शायर असरार-उल-हक़ ‘मजाज़’ की पंक्तियाँ—

“तिरे माथे पे ये आँचल बहुत ही ख़ूब है लेकिन,

तू इस आँचल से इक परचम बना लेती तो अच्छा था”

—का उल्लेख करते हुए महिलाओं को आगे बढ़ने और अन्य महिलाओं को भी सहयोग देने का संदेश दिया।

उन्होंने कहा कि हर कार्यरत महिला को पॉश अधिनियम (POSH Act) की जानकारी होनी चाहिए, ताकि वे कार्यस्थल पर आत्मसम्मान और आत्मविश्वास के साथ अपना कार्य कर सकें।

कार्यक्रम में चंडीगढ़ काउंसिल की प्रेसिडेंट दीपिका बाहरी, ऋचा रंजन, मुख्य अतिथि सुनीता शोषाद्रि, मैडम पैम, बलजीत कौर, सुनीता धारीवाल, दीपाली गुलाटी सहित कई गणमान्य महिलाएं उपस्थित रहीं।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 6 4 7
Total Users : 429647
Total views : 685074

शहर चुनें