April 6, 2026 3:18 am

April 6, 2026 3:18 am

राज्यसभा चुनाव के नतीजों पर चौधरी अभय सिंह चौटाला का बयान: इनेलो ने लिया ऐतिहासिक फैसला

जनता के हित में दूरी बनाए रखी
चंडीगढ़,। राज्यसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद, इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी अभय सिंह चौटाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि प्रदेश की जनता चाहती थी कि इनेलो इस चुनाव से दूरी बनाए। उन्होंने बताया कि यह फैसला सोच-समझकर और जनता की रायशुमारी के बाद लिया गया और यह हिंदुस्तान के इतिहास में पहला ऐसा उदाहरण है, जो जनता के हित में लिया गया।
चौटाला ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर आरोप लगाते हुए कहा कि इस बार राज्यसभा चुनाव में हुड्डा का खेल साफ नजर आया। उन्होंने कहा कि जिन विधायकों को हुड्डा ने टिकट दिलवाने में मदद की, उन्हीं ने बीजेपी के पक्ष में वोट किया। उन्होंने आगे कहा कि यह बगावत खुद विधायकों की नहीं, बल्कि हुड्डा की रणनीति का हिस्सा थी। जल्द ही इसका पूरा खुलासा किया जाएगा।
चौटाला ने राहुल गांधी द्वारा उतारे गए उम्मीदवार कर्मबीर बौद्ध को लेकर भी कहा कि हुड्डा उन्हें पसंद नहीं करते थे। उन्होंने हुड्डा पर दलित विरोधी होने का आरोप लगाते हुए अशोक तंवर प्रकरण और कुमारी शैलजा के टिकट कटने के उदाहरण पेश किए। चौटाला ने कहा कि बीजेपी ने पैसे और हुड्डा के विधायकों के सहयोग से दलित उम्मीदवार को हराने की कोशिश की।
इसके साथ ही, मुख्यमंत्री के बयान पर पलटवार करते हुए चौटाला ने कहा कि इनेलो को कांग्रेस की बी टीम कहने से पहले मुख्यमंत्री को जनता से माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी ने विधायक खरीदकर प्रजातंत्र का गला घोंटा।
चौटाला ने स्पष्ट किया कि इस चुनाव से दूरी बनाए रखना इनेलो के लिए रणनीतिक और जनता के हित में लिया गया ऐतिहासिक निर्णय था, और उन्होंने जनता के विश्वास को सर्वोपरि रखा।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 3 4 4
Total Users : 291344
Total views : 493640

शहर चुनें