April 5, 2026 6:41 pm

April 5, 2026 6:41 pm

शाम की बड़ी देश व विदेश की खबरें – 18 मार्च 2026

1. एलपीजी उत्पादन में 40% की बढ़ोतरी, सरकार ने अफवाहों से बचने की अपील की
नई दिल्ली: रिफाइनरियों में एलपीजी उत्पादन में इस समय 40% की वृद्धि दर्ज की गई है। सरकार ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया और अफवाहों पर भरोसा न करें। किसी भी खुदरा आउटलेट या डिस्ट्रीब्यूटरशिप पर गैस की कमी नहीं है। घरेलू पीएनजी और परिवहन सीएनजी उपभोक्ताओं को 100% आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है।

2. जहाजरानी मंत्रालय ने कहा – होर्मुज में फंसे नाविक सुरक्षित
जाहिर है कि होर्मुज में फिलहाल 22 जहाज और 600 से अधिक नाविक विभिन्न जहाजों पर फंसे हुए हैं। जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि सभी नाविक सुरक्षित हैं और उनकी सुरक्षा सुनिश्चित की गई है।

3. राज्यसभा में 59 सांसदों की विदाई, पीएम मोदी ने की एचडी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार की सराहना
नई दिल्ली: पीएम मोदी ने आज राज्यसभा में 59 सांसदों को उनके संसदीय योगदान के लिए विशेष रूप से सराहा। उन्होंने एचडी देवेगौड़ा, मल्लिकार्जुन खरगे और शरद पवार को ऐसे स्तंभ बताया जिन्होंने अपने जीवन का आधे से अधिक समय संसद के काम में लगाया।

4. संसद में ठहाके और हंसी का माहौल
खरगे ने हंसी-मजाक करते हुए कहा, “मैं देवगौड़ा को 54 सालों से जानता हूं, उनके साथ काम किया, लेकिन शादी मोदी साहब के साथ कर ली।” उनकी इस टिप्पणी के बाद संसद में जोरदार ठहाके लगे, और पीएम मोदी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाए।

5. मुंद्रा पोर्ट पर भारतीय जहाज ‘जग लाडकी’ पहुँचा
पश्चिम एशिया में तनाव के बीच भारतीय झंडे वाला ‘जग लाडकी’ जहाज UAE से कच्चा तेल लेकर मुंद्रा पोर्ट पहुंचा। यह कदम देश की ऊर्जा सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए अहम माना जा रहा है।

6. कंगना का राहुल गांधी पर तीखा हमला
कंगना रनौत ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए कहा, “टपोरी की तरह संसद आते हैं, ऐ, तू-तड़ाक बात करते हैं, अपनी बहन से सीखें।”

7. इंदौर में EV चार्जिंग हादसा
इंदौर: घर में EV चार्जिंग के दौरान आग लगने से 8 लोगों की मौत और 4 लोग घायल हो गए। डिजिटल लॉक खुल नहीं पाया, लोग अंदर फंस गए। पीएम और मुख्यमंत्री ने दुख व्यक्त किया।

8. दिल्ली में 4 मंजिला बिल्डिंग में आग
दिल्ली में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई, जिनमें 3 लड़कियां शामिल हैं। दमकल विभाग ने 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि दो ने छलांग लगाकर अपनी जान बचाई।

9. घरेलू उड़ानों में 60% सीटों पर एडिशनल चार्ज खत्म
सरकार ने आदेश दिया कि अब घरेलू उड़ानों में एक ही PNR वाले यात्रियों को एक साथ सीट देनी होगी। 60% सीटों पर अतिरिक्त शुल्क खत्म किया गया है।

10. राजस्थान में तेल टैंकर हादसा
राजस्थान में तेल से भरा टैंकर पलटने से आग लग गई। नेशनल हाईवे पर 200 मीटर तक लपटें फैलीं। ड्राइवर जिंदा जल गया, जबकि हेल्पर ने कूदकर जान बचाई।

11. असम कांग्रेस नेता प्रद्युत बोरदोलोई ने BJP जॉइन की
प्रद्युत बोरदोलोई ने कहा कि वे कांग्रेस में अपमानित महसूस कर रहे थे। कल कांग्रेस से निकले और आज ही बीजेपी में शामिल हो गए।

12. बारामती विमान हादसे की जांच की मांग
विधायक रोहित पवार की अपील पर मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखा। पत्र में विमान सुरक्षा, पायलट बदलाव, तकनीकी गड़बड़ी और लैंडिंग फैसलों से जुड़े कई सवाल उठाए गए।

13. ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से झटका
ED रेड के दौरान किए गए कार्यों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने ममता बनर्जी को नोटिस दिया और कहा कि यह कार्य गलत था।

14. रूस ने पाकिस्तान को सस्ता तेल देने की तैयारी की
रूस ने कहा कि पाकिस्तान के साथ तेल आपूर्ति पर बातचीत खुद पाकिस्तान के माध्यम से होनी चाहिए। PAK के पास केवल 11 दिन का तेल रिजर्व बचा है।

15. अमेरिका की क्यूबा पर नजर
वेनजुएला और ईरान के बाद अमेरिका क्यूबा पर हमला कर सकता है। ट्रम्प ने कहा कि क्यूबा पर नियंत्रण जरूर हासिल करूंगा। दोनों देशों के रिश्ते 65 साल से खराब हैं।

16. इजराइल ने ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर पर हमला किया
रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिका ने पहले ही ईरानी इंटेलिजेंस मिनिस्टर पर बैन लगाया था। कल सिक्योरिटी चीफ मारे गए थे।

17. ईरान की स्थिति पर अराघची का बयान
ईरान के अराघची ने कहा कि नेताओं की मौत से व्यवस्था पर कोई असर नहीं पड़ा और देश की ताकत बरकरार है।

18. पूरे देश में मौसम अलर्ट
यूपी और दिल्ली छोड़कर पूरे देश में बारिश का अलर्ट जारी। कर्नाटक के धारवाड़ में ओले गिरे, कालघाटगी में मिनी कश्मीर जैसा नजारा। मेघालय में तूफान से 1028 घरों को नुकसान हुआ।

19. शेयर बाजार में उछाल
सेंसेक्स 633 अंक चढ़कर 76,704 पर बंद हुआ। निफ्टी में भी 197 अंक की तेजी दर्ज हुई और यह 23,778 पर आया। IT और रियल्टी सेक्टर में निवेशकों ने जमकर खरीदारी की।

RAMESH GOYAT
Author: RAMESH GOYAT

With over 20 years of experience in Hindi journalism, Ramesh Goyat has served as District Bureau Chief in Kaithal and worked with the Haryana , Punjab , HP and UT Bureau in Chandigarh. Coming from a freedom fighter family, he is known for his fast, accurate, and credible reporting. Through Babugiri Hindi, he aims to deliver impartial and fact-based news to readers.

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 2 5 0
Total Users : 291250
Total views : 493505

शहर चुनें