September 14, 2026 8:45 am

September 14, 2026 8:45 am

पंचकूला-शिमला हाईवे पर बड़ी कार्रवाई, बिना नंबर प्लेट और ब्लैक फिल्म लगी वरना कार इंपाउंड

औचक चेकिंग में पुलिस ने काटा ₹34,500 का चालान, डीसीपी ट्रैफिक ने दी सख्त चेतावनी

बाबूगिरी ब्यूरो

पंचकूला, 19 मार्च 2026: पंचकूला-शिमला हाईवे पर ट्रैफिक नियमों की धज्जियां उड़ाने वालों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए एक सफेद वरना कार को इंपाउंड कर लिया। यह कार्रवाई सूरजपुर ट्रैफिक एसएचओ अभिषेक के नेतृत्व में औचक चेकिंग के दौरान की गई।

जानकारी के अनुसार पिंजौर क्षेत्र में मल्लाह मोड़ के पास पुलिस टीम संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक सफेद रंग की वरना कार वहां पहुंची, जिस पर न तो नंबर प्लेट लगी हुई थी और न ही नियमों का पालन किया गया था। कार के शीशों पर प्रतिबंधित गहरे रंग की ब्लैक फिल्म भी चढ़ी हुई थी।
पुलिस ने तुरंत वाहन को रुकवाकर चालक के खिलाफ कार्रवाई की और मौके पर ही ₹34,500 का चालान काटा। इसके साथ ही वाहन को इंपाउंड कर लिया गया और कार के शीशों पर लगी काली फिल्म को मौके पर ही हटवाया गया।

डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक का सख्त संदेश:
डीसीपी क्राइम एंड ट्रैफिक ने स्पष्ट किया कि शहर में यातायात नियमों का उल्लंघन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि बिना नंबर प्लेट वाहन चलाना और ब्लैक फिल्म का इस्तेमाल करना गंभीर अपराध है, जो सुरक्षा के लिहाज से भी खतरनाक है।
उन्होंने चेतावनी दी कि पुलिस की टीमें लगातार हाईवे और शहर में निगरानी कर रही हैं और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ इसी तरह कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 1 4 6
Total Users : 413146
Total views : 663150

शहर चुनें