पंचकूला सेक्टर-11 स्थित निवास पर पहुंचकर परिवार को दी सांत्वना, दुख की घड़ी में साथ होने का दिलाया भरोसा
पंचकूला: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वरिष्ठ पत्रकार दीपक बंसल की माता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया। मुख्यमंत्री सैनी गुरुवार को पंचकूला के सेक्टर-11 स्थित उनके निवास पर पहुंचे और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं प्रकट कीं।
मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें। उन्होंने कहा कि माता-पिता का साया जीवन में सबसे बड़ा सहारा होता है और उनका जाना अपूरणीय क्षति है।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने दीपक बंसल और उनके परिजनों से बातचीत कर उन्हें ढांढस बंधाया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि सरकार और समाज इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ खड़े हैं।
मुख्यमंत्री के आगमन पर क्षेत्र के गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी भी उपस्थित रहे, जिन्होंने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूरे क्षेत्र में शोक की लहर है और लोग लगातार परिवार के घर पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं।
गौरतलब है कि दीपक बंसल क्षेत्र के वरिष्ठ पत्रकारों में से एक हैं और सामाजिक व पत्रकारिता क्षेत्र में उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। उनकी माता के निधन की खबर से पत्रकारिता जगत में भी शोक का माहौल है।










Total Users : 291146
Total views : 493328