September 14, 2026 9:35 am

September 14, 2026 9:35 am

हरियाणा सरकार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले

बाबूगिरी ब्यूरो

चंडीगढ़ | 19 मार्च 2026: हरियाणा सरकार ने गुरुवार को बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल किया है। इस आदेश के तहत कुल 23 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। इसमें वरिष्ठ अधिकारियों को नए विभाग और जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है।
सरकार के आदेश में कहा गया है कि ये तबादले तत्काल प्रभाव से लागू होंगे। अधिकारियों के विभागों में यह फेरबदल प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने और राज्य के विभिन्न विकास प्रोजेक्ट्स को तेजी से लागू करने की दिशा में किया गया है।
प्रमुख तबादले
डॉ. राजा शेखर वुंडरु (HY:1990) को अतिरिक्त मुख्य सचिव, ट्रांसपोर्ट विभाग और प्रिंटिंग एवं स्टेशनरी विभाग का जिम्मा सौंपा गया। वे विजय सिंह दहिया (HY:2001) की जगह ले रहे हैं।
जी. अनुपमा (HY:1991) अब सामाजिक न्याय और SEWA विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के साथ सिविल एविएशन विभाग की जिम्मेदारी भी संभालेंगी।
अनुराग अग्रवाल (HY:1994) को टाउन और कंट्री प्लानिंग एवं आर्बन एस्टेट्स विभाग, सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग और हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार दिया गया।
विजयेन्द्र कुमार (HY:1995) अब कृषि और किसान कल्याण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव के रूप में कार्य करेंगे और प्रस्तावित हरियाणा इनकम एनहांसमेंट बोर्ड का अतिरिक्त प्रभार भी उनके पास होगा।
पंकज अग्रवाल (HY:2000) को सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग, हरियाणा सरस्वती हेरिटेज बोर्ड और खनिज एवं भूविज्ञान विभाग का प्रमुख सचिव नियुक्त किया गया।
विजय सिंह दहिया (HY:2001) स्कूल शिक्षा, पशुपालन और खेल विभाग के प्रमुख सचिव बनाये गए हैं।
आशीमा ब्रार (HY:2004) को ऊर्जा विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
फूल चंद मीणा (HY:2004) फरीदाबाद और गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन डेवलपमेंट अथॉरिटी के CEO के रूप में कार्य करेंगे।
साकेत कुमार (HY:2005) को मुख्यमंत्री कार्यालय का अतिरिक्त प्रधान सचिव और विकास एवं पंचायती राज विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया।
मणि राम शर्मा (HY:2009) को रजिस्ट्रार, सहकारी समितियों का जिम्मा सौंपा गया।
मुकुल कुमार (HY:2011) शहरी स्थानीय निकाय और हॉस्पिटैलिटी विभाग के निदेशक बनाए गए।
डॉ. आदित्य दहिया (HY:2011) हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल & इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के MD के साथ भविष्य विभाग के निदेशक भी होंगे।
विजय कुमार सिद्धप्पा भविकत्ती (HY:2011) HAFED और हरियाणा अंतरराष्ट्रीय हॉर्टीकल्चर मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के MD बने।
सुशील सरवन (HY:2012) हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल और वित्त निगम के MD नियुक्त किए गए।
विक्रम (HY:2014) उत्तर हरियाणा बिजली वितरन निगम के MD बनाये गए।
नेहा सिंह (HY:2015) सोनिपत की Deputy Commissioner नियुक्त की गईं।
वर्षा खांगवाल (HY:2018) को Haryana School Shiksha Pariyojna Parishad की State Project Director बनाया गया।
मनीता मलिक (HY:2018) को प्राथमिक शिक्षा विभाग का निदेशक नियुक्त किया गया।
वंदना डिसोदिया (HY:2018) कौशल विकास एवं इंडस्ट्रियल ट्रेनिंग विभाग की निदेशक बनीं।

Loading Viewer...

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 1 3 1 5 6
Total Users : 413156
Total views : 663171

शहर चुनें