April 6, 2026 7:09 am

April 6, 2026 7:09 am

विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों के जॉब सिक्योरिटी बिल की प्रक्रिया तेज करने के लिए हुकटा ने शिक्षा मंत्री को ज्ञापन सौंपा

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़/पानीपत, 19 मार्च 2026 – हरियाणा यूनिवर्सिटीज कॉन्ट्रैक्चुअल टीचर्स एसोसिएशन (हुकटा) के प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को चंडीगढ़ में उच्च शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा को विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों की जॉब सिक्योरिटी से संबंधित ‘सेवा-सुरक्षा बिल’ की प्रक्रिया को समयबद्ध और तेज गति से पूरा करने हेतु ज्ञापन सौंपा।
उच्च शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने आश्वस्त करते हुए कहा कि विभाग ने सभी विश्वविद्यालयों से आवश्यक जानकारी एकत्रित कर ली है और संबंधित अधिकारी इस विषय पर कार्यरत हैं, ताकि अनुबंधित शिक्षकों का रोजगार सुरक्षित किया जा सके।
हुकटा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. विजय मलिक और डॉ. सुमन रंगा ने कहा कि राज्य के सरकारी विश्वविद्यालयों में कार्यरत लगभग 1400 अनुबंधित असिस्टेंट प्रोफेसरों के लिए प्रस्तावित ‘सेवा-सुरक्षा बिल’ में हरियाणा एक्सटेंशन लेक्चरर्स एवं गेस्ट लेक्चरर्स (सेवा-सुरक्षा) संशोधन बिल-2026 के प्रावधान भी शामिल किए जाएँ। इसका लाभ यह होगा कि विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को भी कॉलेजों के एक्सटेंशन लेक्चरर्स के समान सेवा-सुरक्षा के लाभ मिल सकेंगे।
डॉ. विजय मलिक ने विशेष रूप से यह मांग रखी कि विश्वविद्यालयों के अनुबंधित शिक्षकों को भी 60 वर्ष की आयु तक सेवा-सुरक्षा का लाभ जल्द से जल्द आगामी कैबिनेट/विधानसभा सत्र में प्रदान किया जाए। उन्होंने कहा कि इससे रोजगार असुरक्षा की समस्या समाप्त होगी और जिन शिक्षकों की नियमित भर्ती के लिए अधिकतम आयु सीमा पार हो चुकी है या शीघ्र पार होने वाली है, उन्हें भी महत्वपूर्ण लाभ मिलेगा।
डॉ. नेहा शर्मा और डॉ. अमित मलिक ने कहा कि सेवा-सुरक्षा मिलने से अनुबंधित शिक्षकों में लंबे समय से बना रोजगार असुरक्षा का भय समाप्त होगा और उन्हें स्थायी रोजगार के प्रति भरोसा मिलेगा।

BabuGiri Hindi
Author: BabuGiri Hindi

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

2 9 1 4 0 7
Total Users : 291407
Total views : 493739

शहर चुनें