June 21, 2026 2:51 pm

June 21, 2026 2:51 pm

किसानों की फसल तबाह, सरकार खामोश — आम आदमी पार्टी का आरोप

बाबूगिरी ब्यूरो
चंडीगढ़, 19 मार्च 2026: हरियाणा में हाल ही में हुई तेज बारिश, ओलावृष्टि और आंधी ने किसानों की कमर तोड़ दी है। इस पर आम आदमी पार्टी (AAP) हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील गुप्ता ने भाजपा सरकार और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पर तीखा हमला बोला है।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पानीपत, करनाल, कैथल, यमुनानगर और हिसार समेत कई जिलों में हजारों एकड़ गेहूं और सरसों की फसल बर्बाद हो चुकी है। कई जगहों पर तेज हवाओं और ओलावृष्टि के कारण 70–80% तक फसल गिर गई है। बावजूद इसके सरकार की ओर से न तो कोई ठोस सर्वे शुरू हुआ है और न ही मुआवजे का कोई स्पष्ट ऐलान किया गया।
डॉ. गुप्ता ने कहा, “किसान कर्ज लेकर बीज, खाद और दवाई डालता है और दिन-रात मेहनत करता है, लेकिन प्राकृतिक आपदा के समय सरकार उसे उसके हाल पर छोड़ देती है। यह भाजपा सरकार की किसान-विरोधी मानसिकता को दर्शाता है।”
ग्राउंड रिपोर्ट्स के अनुसार गेहूं की पैदावार में 15–20% तक गिरावट की आशंका है, जबकि सब्जियों और अन्य फसलों को भी भारी नुकसान हुआ है। इसके बावजूद प्रशासनिक मशीनरी निष्क्रिय है और बीमा कंपनियां भी सक्रिय नजर नहीं आ रही हैं।
डॉ. गुप्ता ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुए कहा, “यह डबल इंजन सरकार नहीं बल्कि डबल धोखा सरकार है, जो हर संकट में किसानों से मुंह मोड़ लेती है।”

उन्होंने सरकार से चार प्रमुख मांगें की हैं:
पूरे प्रदेश में तुरंत विशेष गिरदावरी शुरू की जाए।
हर प्रभावित किसान को पारदर्शी और पर्याप्त मुआवजा दिया जाए।
फसल बीमा की राशि शीघ्र किसानों के खातों में डाली जाए।
मुख्यमंत्री स्वयं प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत पैकेज की घोषणा करें।
डॉ. गुप्ता ने कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा के किसानों के साथ मजबूती से खड़ी है और उनके हक की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ेगी। यदि सरकार ने तुरंत कदम नहीं उठाए, तो किसानों का गुस्सा सरकार को जवाब देने पर मजबूर कर देगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 4 9 0 8 3
Total Users : 349083
Total views : 576367

शहर चुनें