October 12, 2026 9:25 pm

October 12, 2026 9:25 pm

रूसी तेल पर ट्रंप की सख्ती, भारत पर टैरिफ बढ़ाने की चेतावनी

वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक बार फिर भारत के रूस से तेल आयात को लेकर कड़ा रुख दिखाया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि भारत रूसी तेल की खरीद जारी रखता है तो उस पर आयात शुल्क (टैरिफ) बढ़ाया जा सकता है। हालांकि, इस दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की व्यक्तिगत तौर पर तारीफ भी की।
एक सार्वजनिक संबोधन में ट्रंप ने कहा कि रूस से तेल आयात के मामले में भारत की ओर से उन्हें अपेक्षित सहयोग नहीं मिला। उन्होंने पीएम मोदी को “अच्छा इंसान” बताते हुए कहा कि मोदी जानते थे कि वे इस मुद्दे से खुश नहीं हैं, इसके बावजूद भारत ने अपने कारोबारी हितों को प्राथमिकता दी। ट्रंप ने कहा कि अमेरिका जरूरत पड़ने पर भारत पर बहुत जल्द टैरिफ बढ़ाने का फैसला कर सकता है।
ट्रंप इससे पहले भी कई बार भारत से रूस से तेल आयात बंद करने की मांग कर चुके हैं। उनका कहना रहा है कि भारत को अमेरिका से ही तेल खरीदना चाहिए। अगस्त 2025 में भारत पर टैरिफ बढ़ाकर 50 फीसदी करने के पीछे भी उन्होंने रूसी तेल आयात को ही मुख्य वजह बताया था।
नए साल में आए इस बयान के बाद भारत-अमेरिका संबंधों में एक बार फिर तनाव के संकेत दिखाई दे रहे हैं। ट्रंप ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि भारत रूस से तेल आयात नहीं करेगा।
हालांकि, भारत सरकार ने ट्रंप के इस दावे को सिरे से खारिज कर दिया था। भारत की ओर से स्पष्ट किया गया कि ट्रंप और पीएम मोदी के बीच इस तरह की कोई बातचीत नहीं हुई है और भारत अपने राष्ट्रीय व ऊर्जा हितों को ध्यान में रखते हुए फैसले करता रहेगा।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 3 0 7
Total Users : 429307
Total views : 684586

शहर चुनें