October 12, 2026 2:06 pm

October 12, 2026 2:06 pm

चंडीगढ़ में 3 दिन बंद रहेगा सुखना लेक, सूर्या किरण एरोबैटिक शो की तैयारी

चंडीगढ़। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सुखना लेक को आगामी एयर शो के चलते आम जनता के लिए अस्थायी रूप से बंद किया जा रहा है। प्रशासन द्वारा जारी आदेश के अनुसार 26 मार्च 2026 से 28 मार्च 2026 तक लेक पर आम लोगों की एंट्री पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगी।
यह फैसला सूर्या किरण एरोबैटिक सिविल डिस्प्ले के आयोजन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। यह भव्य एयर शो 27 और 28 मार्च को सुखना लेक पर आयोजित होगा, जिसके लिए सुरक्षा और व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
जारी मेमो के मुताबिक, लेक को बंद करने का उद्देश्य आयोजन स्थल पर भीड़ नियंत्रण, सुरक्षा प्रबंधन और तकनीकी तैयारियों को सुचारू रूप से पूरा करना है। इस संबंध में चंडीगढ़ पुलिस के ट्रैफिक और सुरक्षा विभाग सहित संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।


प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों के दौरान सुखना लेक की ओर न जाएं और वैकल्पिक स्थानों का चयन करें। एयर शो के दौरान भारी भीड़ उमड़ने की संभावना को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था में भी बदलाव किया जा सकता है।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

Our Visitor

4 2 9 1 7 5
Total Users : 429175
Total views : 684396

शहर चुनें