August 29, 2026 1:42 am

August 29, 2026 1:42 am

महंगाई और गैस संकट से आम जनता पर बढ़ता बोझ, सरकार तुरंत कदम उठाए: सैलजा

अंतरराष्ट्रीय तनाव के साथ घरेलू अव्यवस्था ने बढ़ाई जनता की मुश्किलें
चंडीगढ़, 26 मार्च। सिरसा की सांसद, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री कुमारी सैलजा ने मीडिया में जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा है कि केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों के कारण देश की आम जनता पर अभी से आर्थिक बोझ बढ़ने लगा है। उन्होंने कहा कि ईरान-अमेरिका के बीच बढ़ते वैश्विक तनाव का असर कच्चे तेल की कीमतों पर पड़ रहा है, जिससे पेट्रोल, डीज़ल, एलपीजी तथा खाद जैसी आवश्यक वस्तुएं महंगी हो रही हैं। इसका सीधा प्रभाव आम नागरिक और छोटे व्यवसायों पर पड़ रहा है।
सांसद कुमारी सैलजा ने कहा कि सरकार को ऐसे समय में संतुलित और दूरदर्शी विदेश नीति अपनाने के साथ-साथ घरेलू स्तर पर भी प्रभावी प्रबंधन सुनिश्चित करना चाहिए, ताकि महंगाई पर नियंत्रण रखा जा सके और जनता को राहत मिल सके। उन्होंने यह भी कहा कि देशभर की तरह हरियाणा में भी रसोई गैस की किल्लत गंभीर चिंता का विषय बन चुकी है। गैस के दाम बढऩे के बावजूद सरकार कालाबाजारी पर रोक लगाने और आपूर्ति को सामान्य बनाए रखने में विफल रही है। सांसद सैलजा ने बताया कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई बाधित होने से होटल, रेस्तरां, ढाबे, कैटरिंग और गैस आधारित अन्य छोटे-बड़े व्यवसाय बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। वहीं सिलेंडर बुकिंग और डिलीवरी में देरी के कारण कालाबाजारी को बढ़ावा मिल रहा है, जिससे आम जनता और व्यापारियों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि महंगाई पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं और आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए।

कमर्शियल सिलेंडर्स की आपूर्ति तुरंत बहाल हो सिरसा सांसद कुमारी सैलजा ने हरियाणा सरकार से मांग की है कि वह कमर्शियल गैस सिलेंडरों की आपूर्ति तुरंत प्रभाव से शुरू कराए और वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाए। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों में शादी-विवाह या अन्य सामाजिक कार्यक्रम हैं, उन्हें गैस सिलेंडर के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह तत्काल हस्तक्षेप कर आम जनता और व्यापारियों को राहत प्रदान करे।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

4 0 0 0 7 1
Total Users : 400071
Total views : 645601

शहर चुनें