August 27, 2026 11:13 pm

August 27, 2026 11:13 pm

पुलिस बनी फरिश्ता: 3 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

पंचकूला, 26 मार्च। पंचकूला पुलिस ने एक बार फिर अपनी मुस्तैदी और मानवीय संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक बिछड़े हुए मासूम बच्चे को उसके माता-पिता से सुरक्षित मिलवा दिया।
जानकारी के अनुसार 25 मार्च को गश्त पर तैनात ईआरवी-530 की टीम को सेक्टर-21 क्षेत्र में करीब 3 वर्षीय बच्चा अकेला घूमता हुआ मिला। बच्चे को असहाय स्थिति में देख पुलिस टीम ने तुरंत उसे अपनी सुरक्षा में लिया और सेक्टर-21 पुलिस चौकी पहुंचाया।
इसके बाद पुलिस टीम ने बिना देर किए बच्चे के परिजनों की तलाश शुरू कर दी। स्थानीय लोगों से पूछताछ और सूचना तंत्र की मदद से सघन खोजबीन की गई। आखिरकार पुलिस बच्चे के माता-पिता तक पहुंचने में सफल रही। आवश्यक कागजी कार्रवाई और पुष्टि के बाद मासूम को सुरक्षित उसके परिवार को सौंप दिया गया।
अपने बच्चे को सही-सलामत पाकर माँ भावुक हो गई और उसकी आंखों से खुशी के आँसू छलक पड़े। परिजनों ने बताया कि बच्चा खेलते-खेलते घर से बाहर निकल गया था और वे उसे काफी समय से ढूंढ रहे थे। परिवार ने पुलिस का तहे दिल से धन्यवाद किया।
इस पूरे मामले पर सृष्टि गुप्ता, डीसीपी पंचकूला ने कहा कि पुलिस का उद्देश्य केवल अपराध नियंत्रण तक सीमित नहीं है, बल्कि आमजन की सुरक्षा और संकट के समय सहायता करना भी है। उन्होंने ईआरवी-530 और सेक्टर-21 पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की।
डीसीपी ने अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि छोटे बच्चों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतें और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत 112 नंबर पर संपर्क करें।

बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो
Author: बाबूगिरी हिंदी ब्यूरो

बाबूगिरी हिंदी

virender chahal

Our Visitor

3 9 9 2 3 6
Total Users : 399236
Total views : 644467

शहर चुनें